वो मुझे 19वां ओवर नहीं देना चाहता था …आर्चर ने कर दिया कप्तान रियान पराग से मैदान पर हुई बातचीत का खुलासा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वो मुझे 19वां ओवर नहीं देना चाहता था, आर्चर ने किया मैच के बाद खुलासा

Last Updated:

Last over thriller RR vs GT IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार की रात एक सांसे रोक देने वाले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के हराया. मैच के बाद जोफ्रा आर्चर ने खुलासा किया है कि कप्तान रियान पराग उनको आखिरी ओवर कराना चाहते थे. 19 ओवर में तुषार को लाने की योजना थी.

वो मुझे 19वां ओवर नहीं देना चाहता था, आर्चर ने किया मैच के बाद खुलासा Zoom

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग के फैसले ने बदला मैच

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में शनिवार (4 अप्रैल) को आखिरी ओवर में रोमांचक जीत दर्ज की. इस मुकाबले में जो हुआ उन रोमांचक पलों का खुलासा इंग्लैंड और राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें 20वां ओवर और तुषार देशपांडे को 19वां ओवर डालना था. कप्तान रियान पराग ने अपना फैसला बदल दिया और उल्टा कर दिया. ये आईपीएल 2026 में टीम की लगातार दूसरी जीत दिलाने वाला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ.

देशपांडे ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की लगातार छह गेंदें ब्लॉकहोल या वाइड यॉर्कर जोन में फेंकी. डेथ ओवर में बेहतरीन प्रदर्शन किया जिससे राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को छह रन से हराकर जीत हासिल की. यह रॉयल्स की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत थी, जबकि आशीष नेहरा की कोचिंग वाली जीटी टीम लगातार दो मैच हार चुकी है.

आर्चर ने होस्ट ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में कहा, “रियान ने अपना फैसला बदल दिया. वह (देशपांडे) 19वां ओवर डालने वाले थे और मैं आखिरी ओवर डालने वाला था. मैदान पर जो भी सही हो सकता था, वह सब सही हुआ और मैं लड़कों पर गर्व करता हूं,”

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरे राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल (42 गेंदों पर 75 रन) और यशस्वी जायसवाल (36 गेंदों पर 55 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसकी बदौलत रॉयल्स ने 20 ओवर में 210/6 का बड़ा स्कोर बनाया. आर्चर ने देशपांडे की तारीफ की क्योंकि उन्होंने ब्लॉकहोल गेंदें शानदार तरीके से डालीं. आर्चर ने कहा, “प्रैक्टिस और मैच दो अलग चीजें हैं. बस खुद को हालात के हिसाब से ढालना होता है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP