घर बैठे लें बुरहानपुर का असली स्वाद, सीखें यह लाजवाब सब्जी बनाना, हर दिल पर भारी

Share to your loved once


Last Updated:

Jackfruit Vegetable Recipe: गर्मी के दिनों में सबसे अधिक कटहल की सब्जी खाना निमाड़ के बुरहानपुर में पसंद करते हैं और यह कटहल की सब्जी लोगों को बहुत पसंद आती है. आप भी इसकी सब्जी आसानी से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं इस सब्जी को बनाने के लिए कटहल धनिया प्याज अदरक लहसुन लाल मिर्च नमक और तेल की जरूरत होती है…

Jackfruit Vegetable Recipe: मध्य प्रदेश के निमाड़ के बुरहानपुर में गर्मी के दिनों में कटहल की सब्जी सबसे अधिक बनाई जाती है और यह गर्मी के समय में ही बाजार में बिकने के लिए आते हैं. लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी आपके घर पर यह सब्जी बनाना चाहते हैं तो इस आसान विधि से बना सकते हैं हलवाई योगेश ने जानकारी देते हुए बताया कि आपको कटहल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बाजार से कटहल लेकर आ जाइए उसे छिल लीजिए और उसे उबाल लीजिए आप प्याज अदरक लहसुन धनिया लाल मिर्च तेल नमक इसका इस्तेमाल कर सब्जी तैयार कर सकते हैं. जिससे यह सब्जी बनाकर तैयार हो जाएगी और डॉक्टर भी इस सब्जी को खाने की सलाह देते हैं. क्योंकि यह शरीर की पाचन शक्ति को मजबूत करती है और इम्यूनिटी को बनाती है.

हलवाई ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब हलवाई अजय पटेल से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी के दिनों में सबसे अधिक कटहल की सब्जी खाना निमाड़ के बुरहानपुर में पसंद करते हैं. और यह कटहल की सब्जी लोगों को बहुत पसंद आती है. आप भी इसकी सब्जी आसानी से आपके घर पर तैयार कर सकते हैं इस सब्जी को बनाने के लिए कटहल धनिया प्याज अदरक लहसुन लाल मिर्च नमक और तेल की आवश्यकता होती है जिससे आपकी यह सब्जी आपके घर पर बनकर तैयार हो जाएगी. 1 घंटे में सब्जी बन जाती है लेकिन 2 दिन तक खराब नहीं होती है. इसलिए लोग इसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं.

इस तरह तैयार कर सकते हैं सब्जी 
यदि आप भी आपके घर पर कटहल की सब्जी बनाना चाहते हैं आप सबसे पहले बाजार से 1 किलो कटहल लेकर आईए उसे धो लीजिए और उसको छीलकर बारीक-बारीक पीस तैयार कर लीजिए और उसे कुकर में एक से दो सिटी ले लीजिए. इसके बाद आप एक कढाई लीजिए उसमें 200 ग्राम प्याज 50 ग्राम अदरक लहसुन का पेस्ट 300 ग्राम तेल 20 ग्राम धनिया 30 ग्राम लाल मिर्च इन सभी को मिक्स कर हल्का चलाते रहिए जिससे आपका मसाला तैयार हो जाएगा और आप इस मसाले में उबले हुए कटहल डाल दीजिए जिससे आपकी यह कटहल की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. इसको बनाने के लिए करीब 1 घंटा लगेगा लेकिन यह दो दिन तक खराब नहीं होगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP