Bollywood Latest News Live: 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी ‘धुरंधर 2’, ‘रामायण’ के सपोर्ट में उतरे ऋतिक रोशन
Last Updated:
Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी है. रणवीर सिंह की यह फिल्म 17 दिनों में 985.02 करोड़ कमा चुकी है और आज रविवार को 1000 करोड़ के क्लब में ऐतिहासिक एंट्री लेगी. फिल्…और पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर आज इतिहास रचेगी रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन कर रही है. रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में भी पूरी रफ्तार से दौड़ते हुए भारत में 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 17वें दिन (तीसरे शनिवार) फिल्म ने 25.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया. अब तक फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ है. आज यानी रविवार को धुरंधर 2 फिल्म 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मार देगी.
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण चर्चा में बनी हुी है. लेकिन हाल ही में आए टीजर ने दर्शकों को थोड़ा निराश किया है. भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक और फिल्म के वीएफएक्स को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कई लोगों ने तो इसके विजुअल इफेक्ट्स की तुलना वीडियो गेम से कर दी है. इस विवाद के बीच फिल्म को ऋतिक रोशन का साथ मिला है.
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए ‘रामायण’ का बचाव किया है. उन्होंने स्वीकार किया कि खराब वीएफएक्स दर्दनाक होते हैं, खासकर तब जब वह खुद उस फिल्म का हिस्सा हों, लेकिन उन्होंने फिल्म की टीम और उनकी मेहनत पर भरोसा जताया है.
प्रभास की ‘फौजी’ के सेट से तस्वीरें हुई लीक, डायरेक्टर ने दी सख्त लीगल एक्शन लेने की चेतावनी
सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म फौजी की शूटिंग में व्यस्त हैं. निर्देशक हनु राघवपुडी ने पुष्टि की है कि यह फिल्म दो हिस्सों में आएगी, जिसमें दूसरा भाग प्रीक्वल होगा. हाल ही में फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गईं, जिसके बाद मेकर्स ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की है. फिल्म की टीम ने साफ किया है कि लीक हुई तस्वीरें सिनेमाई अनुभव को खराब करती हैं. उन्होंने दर्शकों से अपील की है कि वे ऐसी सामग्री को शेयर न करें. मेकर्स ने चेतावनी दी है कि जो भी अकाउंट्स तस्वीरें सर्कुलेट कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि बड़े पर्दे पर जो आने वाला है, वह इस इंतजार के काबिल होगा.
मृणाल ठाकुर ने कई बड़ी फिल्मों को किया रिजेक्ट, कहा- काम की क्वालिटी से नहीं करूंगी समझौता
मृणाल ठाकुर इन दिनों अपने करियर को लेकर काफी गंभीर हैं. ‘सीता रामम’ और ‘हाय नन्ना’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद उनकी लोकप्रियता आसमान छू रही है, लेकिन वह हर फिल्म को स्वीकार करने की जल्दबाजी में नहीं हैं. मृणाल ने हाल ही में खुलासा किया कि वह बड़े बैनर और भारी-भरकम फीस वाले प्रोजेक्ट्स को सिर्फ इसलिए मना कर रही हैं ताकि अपने काम की क्वालिटी को बरकरार रख सकें. उनका मानना है कि उन्होंने जो ऊंचा मुकाम हासिल किया है, उसे बरकरार रखना उनकी जिम्मेदारी है वह केवल वही स्क्रिप्ट चुनना चाहती हैं जो सार्थक हों और उनके पिछले किरदारों के साथ न्याय कर सकें.
स्पाई थ्रिलर ‘पैट्रियट’ का ट्रेलर हुआ जारी, जबरदस्तएक्शन करते दिखे मोहनलाल और ममूटी
मलयालम सिनेमा के दो सुपरस्टार मोहनलाल और ममूटी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं. निर्देशक महेश नारायणन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पैट्रियट का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया, जो एक्शन और रोमांच से भरपूर है. इसमें नयनतारा भी अहम रोल में नजर आएंगी. फिल्म के इस दमदार ट्रेलर ने फैंस के बीच उत्साह को दोगुना कर दिया है. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है. पहले यह फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. टीम का कहना है कि वे दर्शकों को बेहतरीन सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं.
शादी के बाद रश्मिका मंदाना का पहला बर्थडे, पति विजय और सासू मां के साथ वेकेशन पर निकलीं एक्ट्रेस
रश्मिका मंदाना 5 अप्रैल को अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगी. यह मौका बेहद खास है क्योंकि विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है. सेलिब्रेशन की शुरुआत हो चुकी है और हाल ही में उन्हें विजय और उनके परिवार के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां से वे बर्थडे वेकेशन के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने रश्मिका को सरप्राइज केक देकर खुश कर दिया, जिसे उन्होंने अपनी सासू मां माधवी देवरकोंडा की मौजूदगी में काटा. ब्लैक क्रॉप टॉप और मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं.
क्यों पोस्टपोन हुई ‘डकैत’ की रिलीज डेट? अदिवि शेष ने बताई असली वजह
तेलुगु स्टार अदिवि शेष की फिल्म डकैत अब 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप अहम भूमिकाओं में हैं. पहले यह फिल्म 19 मार्च को उगादी के मौके पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के जबरदस्त तूफान को देखते हुए मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया. शनिवार को ट्रेलर लॉन्च के दौरान अदिवि ने बताया कि आदित्य धर की फिल्म की वजह से उन्हें मनमुताबिक स्क्रीन्स और शो-टाइम नहीं मिल पा रहे थे. डिस्ट्रीब्यूटर्स की सलाह पर अब फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज किया जा रहा है, ताकि इसे बेहतर ओपनिंग मिल सके.