गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर चुप्पी तोड़ी, कब तक मैदान पर लौटेंगे दी जानकारी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर चुप्पी तोड़ी

Last Updated:

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में खेलने नहीं उतरे. उनकी जगह राशिद खान ने कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई. गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान इस बारे में अहम जानकारी दी.

गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की चोट को लेकर चुप्पी तोड़ीZoom

गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल की चोट पर दिया अपडेट

नई दिल्ली. गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में बिना नियमित कप्तान शुभमन गिल के खेलने उतरी. उन्होंने शनिवार को अहमदाबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मिस कर दिया. अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने टीम की कमान संभाली. यह मैच बेहद रोमांचक रहा और आखिरी बॉल पर राजस्थान ने जीत हासिल की. फ्रेंचाइजी शुभमन की चोट को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं है, क्योंकि मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अगले मैच तक ठीक हो जाएंगे.

गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान इस बारे में अहम जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिल को एक बार फिर गर्दन में दर्द महसूस हुआ. गौरतलब है कि भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान को पिछले साल भी गर्दन में चोट लगी थी, जिससे वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट और वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे.

टीम ने गिल की चोट पर क्या कहा?

होस्ट ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए पार्थिव ने कहा, “साफ है कि उन्हें पहले भी गर्दन में चोट लगी थी. कुछ दिन पहले मांसपेशियों में खिंचाव हुआ. उम्मीद है कि वह अगले मैच के लिए फिट हो जाएंगे. यह गंभीर नहीं लग रहा है. चोट का मैनेजमेंट मेरा फोर्टे नहीं है. लेकिन मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि वह ठीक हो जाएंगे,”

जीटी और आरआर के बीच मैच में क्या हुआ?

गुजरात के खिलाफ राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए. ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल ने 75 और 55 रन की शानदार पारी खेली. गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम की उम्मीदें जगाईं. बाएं हाथ के बल्लेबाज 73 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे राजस्थान को वापसी का मौका मिला. रवि बिश्नोई ने चार विकेट झटके और ऐसा लगा कि मैच राजस्थान के पक्ष में चला गया. गुजरात ने कगिसो रबाडा और राशिद के बीच आठवें विकेट के लिए 43 रन की अहम साझेदारी के दम पर वापसी की. आखिरी ओवर में गुजरात को 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने शानदार छह गेंदें फेंकी और सिर्फ पांच रन दिए, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीत दर्ज की.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP