बार-बार पड़ते हैं बीमार, खाएं ये इम्यूनिटी बूस्टर गोंद के लड्डू, 20 मिनट में होंगे तैयार
Immunity booster Gond Ke Laddu recipe: बुजुर्गों और बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, इसलिए इन्हें कोई भी इंफेक्शन, सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार जैसी छोटी-मोटी बीमारियां बार-बार जल्दी-जल्दी होती रहती हैं. यदि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होगी, तो आप जल्दी बीमार पड़ेंगे. ये एक शरीर का ऐसे सुरक्षा कवच है, जो आपको कई तरह की बैक्टीरिया, इंफेक्शन, रोगों से बचाने का काम करता है. ऐसे में आपको उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं. आप इसके लिए गोंद से बने पौष्टिक लड्डू घर पर बनाकर खा सकते हैं. ये हेल्दी होने के साथ ही पोषक तत्वों का खजाना है. गोंद में इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के गुण मौजूद होते हैं. हालांकि, गोंद की तासीर गर्म होती है, इसलिए आप प्रतिदिन इस लड्डू को खाने से बचें. खाएंगे भी तो 1 दिन में सिर्फ एक ही. इससे जोड़ों का दर्द कम होता है. हड्डियों को मजबूती मिलती है. इम्यूनिटी बूस्टर गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी बता रही हैं मास्टर शेफ पंकज भदौरिया अपने यूट्यूब चैनल
MasterChef Pankaj Bhadouria पर. देखकर इस वीडियो को सीखें गोंद के लड्डू बनाने का तरीका.