घर से ही शुरू कर सकते हैं यह 5 धांसू बिजनेस, खटाखट होगी कमाई! मिलेगा ऑर्डर पर ऑर्डर

Share to your loved once


Last Updated:

बहुत सारे बिजनेस ऐसे हैं, जिनको घर से भी शुरू किया जा सकता है और देखते ही देखते अच्छी कमाई की जा सकती है. अगर आप लंबे समय से दुकान को लेकर परेशान हैं और दुकान बाजार में नहीं मिल रही है या मिल रही है तो उसका रेंट अधिक है, तो आप इन बिजनेस को घर से ही शुरू कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कौन-कौन से बिजनेस आप शुरू कर सकते हैं.

बदलते वक्त के साथ-साथ अब ज्यादातर फैमिली बाहर के खाने पर डिपेंड हो गई है. खासकर मटन, चिकन या पनीर की डिश और फास्ट फूड पर. ऐसे में आप ऑनलाइन फूड सर्विसेस प्रोवाइड करवाने वाली कंपनियों से संपर्क कर अपना फूड का लाइसेंस बनवाकर, आप ऑनलाइन फूड की सेलिंग घर के किचन से ही कर सकते हैं. अगर आपने स्वाद अच्छा दिया, तो खटा-खट मिलेंगे आपको ऑर्डर और बरसेगा पैसा.

अगर आपका घर बाजार से नजदीक है, तो आपके लिए यह काम बेस्ट होगा, मिलेगा खूब काम, दिन-दुगुनी और रात चौगुनी कमाई होगी. इसके लिए आपको बाजार में विभिन्न साड़ी की दुकानों पर जाकर संपर्क करना होगा और फाल, पीको के लिए आपको आर्डर लेना होगा. अगर आपको 5 से 6 दुकानों का ऑर्डर भी मिल गया, तो हर रोज 400 से 500 रुपए की कमाई आपकी बड़े आराम से हो जाएगी और इसको आप घर से करके आसानी से दुकानदारों को दे सकते हैं, क्योंकि देखा जाता है कि ज्यादातर जब लोग साड़ी की शॉपिंग करते हैं, तो दुकानदार फाल, पीको के लिए पूछता है, तब दुकानदार करवाकर देता है. वह कहीं ना कहीं बुटीक से करवाता है, तो इसको आप अपने घर पर ही बुटीक बनाकर कर सकते हैं.

महिलाओं के लिए खासकर यह बिजनेस बेहद आसान और चलने वाला भी है. महिलाएं बाजार में पंसारी की दुकान से संपर्क करके सुपारी काटने का बिजनेस कर सकती हैं. इसमें 5 रुपये से लगाकर 10 रुपए प्रति किलो के हिसाब से सुपारी काटने के लिए व्यापारी पैसे देते हैं. इसको घर पर बैठे-बैठे सुबह से शाम तक सुपारी काटकर महिलाएं अच्छा पैसा कमा सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जरूरी नहीं कि फूलों का बिजनेस करने के लिए आपको अपने पैसे से फूलों को खरीदना पड़े. आप चाहे तो बड़े-बड़े माली से संपर्क करके फूलों से फूलों की माला, दुल्हे का सेहरा समेत विभिन्न सामग्री बनाकर व्यापारी को दे सकते हैं. बस इसमें आपको सुई-धागा अपने पास रखना होगा और बनाने के बदले में आपकी मोटी कमाई होगी. घर से करने के लिए यह भी बिजनेस बेहद सक्सेज है, जिसको बहराइच जिले के विभिन्न मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं मौजूदा टाइम पर कर भी रही हैं.

घर-घर में इस्तेमाल होने वाले मसाले का बिजनेस घर से शुरू किया जा सकता है. इसमें चार्ट पेपर के कागज पर A4 साइज में कटिंग करके आप इसमें इलेक्ट्रॉनिक कांटे से मसाले को अपना मुनाफा जोड़कर छोटी-छोटी पैकिंग 5, 10 और 20 रुपये की कर सकते हैं और इस तरह से पूरा पत्ता बनाकर आप किराने की दुकान पर सप्लाई कर सकते हैं. इसकी आजकल बेहद डिमांड होती है और इससे मुनाफा भी अच्छा होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP