आईपीएल के बाद ‘रेड बॉल’ क्रिकेट में दहाड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी, 64 युवा क्रिकेटरों को तराशेंगे लक्ष्मण , COE ने बनाया स्पेशल रोडमैप

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

आईपीएल के बाद ‘रेड बॉल’ क्रिकेट में दहाड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:

vaibhav suryavanshi ayush mhatre can play red ball cricket after IPL: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे आईपीएल के बाद रेड बॉल क्रिकेट खेल सकते हैं. बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’) ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नई योजना तैयार की है जिसके अंतर्गत सूर्यवंशी और म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर-सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे.

आईपीएल के बाद 'रेड बॉल' क्रिकेट में दहाड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी Zoom

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल के बाद चार दिवसीय रेड बॉल क्रिकेट में दिखाई दे सकते हैं.

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2024 और 2025 में पांच टेस्ट मैच हारने के बाद बीसीसीआई के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ ने वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व में एक नई योजना तैयार की है. जिसके अंतर्गत वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे युवा खिलाड़ी जून-जुलाई में होने वाले अंतर-सीओई टूर्नामेंट में चार-दिवसीय लाल गेंद का मैच खेलेंगे. इस अंतर-सीओई टूर्नामेंट का उद्देश्य 25 साल से कम उम्र के 64 शीर्ष युवा क्रिकेटरों की पहचान करना और अगले दशक के लिए भारत की लाल गेंद की प्रतिभा को मजबूत बनाना है.

समझा जाता है कि सीओए से जुड़े सभी कोच और राष्ट्रीय चयनकर्ता (सीनियर, पाथवेज -भारत ए, भारत अंडर-23) और आयु-वर्ग (अंडर-19, अंडर-16) को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है. बेंगलुरु में होने वाले अधिकांश हाई परफॉर्मेंस शिविर के दौरान अगले एक वर्ष तक उनका मुख्य फोकस लाल गेंद की प्रतिभा पूल को सही दिशा में लाने पर होगा ताकि निकट और दूर के भविष्य की जरूरतों को पूरा किया जा सके.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर से कहा, ‘भारत इमर्जिंग टीम में केवल अंडर-25 खिलाड़ी शामिल होंगे और वे ‘शैडो टूर’ के लिए भारत ए टीम का भी हिस्सा बनेंगे. यह रोडमैप सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर और मुख्य कोच गौतम गंभीर को पूरी जानकारी देते हुए तैयार किया जाएगा. आईपीएल खत्म होने के बाद भारत अंडर-19 और एमर्जिंग (अंडर-25) दोनों टीम चार-दिवसीय मैच के लिए श्रीलंका का दौरा करेंगी। टीम का चयन अंतरा-सीओई टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.’

योजना यह है कि 64 क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा जिन्हें बाद में 16-16 खिलाड़ियों की चार टीमों में बांटा जाएगा. प्रत्येक टीम को सीओई में चार-दिवसीय लाल गेंद के दो मैच खेलने का मौका मिलेगा और उन्हें मैच का उचित अभ्यास देने के लिए अलग-अलग तरह की पिचें उपलब्ध कराई जाएंगी. इनमें से 25 क्रिकेटरों को जूनियर चयन समिति चुनेगी जबकि 25 अन्य क्रिकेटरों का चयन सीनियर समिति द्वारा किया जाएगा.

इन 50 क्रिकेटरों के अलावा 14 अन्य खिलाड़ी वो होंगे जो आईपीएल का हिस्सा हैं। इनमें म्हात्रे, सूर्यवंशी और समीर रिजवी जैसे कुछ नाम शामिल हैं. यदि ये सभी खिलाड़ी फिट और उपलब्ध रहते हैं तो इनके शामिल होने से 64 खिलाड़ियों की यह सूची पूरी हो जाएगी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP