आज का राशिफल, 5 अप्रैल 2026: तुला पाएंगे नई जिम्मेदारी, कुंभ के विरोधी परास्त, मीन करेंगे आर्थिक उन्नति! जरूर करें ये काम

Share to your loved once


Today Horoscope 5 April 2026: आज विकट संकष्टी चतुर्थी का दिन तुला, कुंभ और मीन राशिवालों के लिए शुभ फलदायी है. कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार, मेष वाले लोग आज कोई नई शुरुआत के लिए प्रयास कर सकते हैं. वृषभ वालों के लिए आज आर्थिक उन्नति के प्रयास करने का दिन है. मिथुन वालों के जॉब संबंधी कार्यों में गति आएगी. कर्क वालों को भाग्य का साथ 57% तक रहेगा. तुलावालों को नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनको आप बखूबी निभा पायेंगे. कुंभ वाले अपनी कार्य कुशलता से विरोधियों को परास्त करेंगे. आज आप मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. जानें आज का राशिफल और एक खास उपाय.

मेष राशि

आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा. नक्षत्र स्वामी का गोचर पराक्रम भाव से हो रहा है, इसलिए आप की लगन को सकारात्मक परिणाम मिलेगें. यात्रा का योग भी बनता दिख रहा है, भाग्य का साथ 57% रहेगा. जॉब में जिम्मेदारी को समझते हुए लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ें, व्यापार के लिए अनुकूल समय रहेगा. कोई नई शुरुआत के लिए आज प्रयास कर सकते हैं. अपने कार्य क्षेत्र के अनुभवी लोगो से जुड़कर कुछ सीखने का दिन है. छोटे भाई और बहनों से वैचारिक मतभेद रह सकता है. दांपत्य जीवन सहज और सरल रहेगा. सुखों में वृद्धि व नई खरीदारी के योग भी बनते हैं.

आज का उपाय: भगवान विष्णु का पूजन और ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृषभ राशि

आज आर्थिक उन्नति के प्रयास करने का दिन है, इसलिए नए निवेश के साथ पुराने रुके कामों पर ध्यान देने की जरूरत है, सफलता मिलेगी. भाग्य का साथ 62% रहेगा. घर के बड़े बुजुर्गो के स्वास्थ्य को लेकर अधिक ध्यान देने की जरूरत है. जॉब में अगर उच्च मनोबल रखकर आगे बढ़ेंगे, तो ही विरोधियों पर हावी रह पायेंगे, वरना जीती बाजी भी हार सकते हैं. बिजनेस में विस्तार और उन्नति है. रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी, आपसी सामंजस रहेगा, वहीं आपस में बातों को साझा करने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी.

आज का उपाय: माँ दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. वहीं धर्म के कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति कर पाएंगे, कोई बड़ा निर्णय लेने में समय सहायक रहेगा. आज जॉब संबंधी कार्यों में गति आएगी. मैनेजमेंट का सहयोग मिलेगा. आपके काम का अच्छा प्रभाव लोगों पर पड़ेगा. भाग्य का साथ 63% रहेगा.

आज का उपाय: भगवान कृष्ण का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें और गाय को हरी सब्जी अवश्य खिलाएं.

कर्क राशि

आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. दूसरों के प्रति भावुकता के चलते अपने कामों को टालना पड़ सकता है. सुख और सुविधाओं को लेकर ख़र्च भी बढ़ेगा. आज भाग्य का साथ 57% तक रहेगा. इसलिए अपनी कार्य क्षमताओं को विस्तार दें. जॉब मे अपनी बात या कोई परेशानी है तो उसे साझा करें शांत भाव से, सकारात्मक परिणाम आएंगे. व्यापार को लेकर भी जल्दबाजी में निर्णय ना लें.

आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके अपने दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशि

आज आप के काम और विकास के लिये अनुकूल समय रहेगा. नक्षत्र स्वामी का लाभ स्थान पर होना शुभ संकेत है. आपकी राशि के लिये भाग्य का साथ 76% रहेगा, वहीं जॉब मे अड़चनें कम होंगी. व्यापार में जरूर आज संतोषजनक परिणाम के लिये भाग दौड़ रहेगी. आज विवाह का प्रस्ताव आ सकता है, रिश्तों में सहजता बनी रहेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

आज का उपाय: भगवान कृष्ण का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

कन्या राशि

आज कार्य क्षेत्र में आप का योगदान सराहनीय रहेगा. विरोधी सक्रिय रहेंगे, पर आप की सकारात्मक सोच आप को हर तरह से सफलता दिलाने में सहायक रहेगी. भाग्य का साथ 62% मिलेगा. व्यापार मे नये लेन-देन की शुरुआत हो सकती है. पारिवारिक रिश्ते में आपसी सामझ रहेगी, बस साथ में समय बिताने से और प्रगाढ़ता आएगी.

आज का उपाय: भगवान शंकर का जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशि

आज अपनी प्राथमिकताओं को समझने का दिन है. आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिनको आप बखूबी निभा पायेंगे. हालांकि विरोधियों की सक्रियता रहेगी, पर भाग्य 55% से भी अधिक साथ रहेगा. जो सफलता का अनुपात बढ़ाएगा. नए निवेश को लेकर आज बहुत सजग रहें. व्यापारिक रिश्ते व साझेदारी में दूरदर्शिता से निर्णय लें. स्वास्थ्य का भी आज विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. संतान पक्ष को लेकर कोई अच्छी खबर मिल सकती है.

आज का उपाय: हनुमान जी का पूजन कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक राशि

आज अपने कार्यों को लेकर अधिक एकाग्रता की आवश्यकता है. पुराने और रुके हुए कार्य आज तनाव दे सकते हैं, इसलिए समय की मांग के अनुसार सामंजस्य के सा​थ चलने की आवश्यकता होगी. आर्थिक पक्ष को लेकर आज भाग्य का साथ 65% से अधिक रहेगा. जॉब और व्यापार दोनों ही सामान्य स्थितियों में रहेंगे, पर जॉब को लेकर बदलाव या बड़े निर्णय लेने में सजगता रखें. रिश्तों में आपसी सामंजस रहेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

आज का उपाय: आज घर में राम दरबार के दर्शन करके हनुमान चालीसा का पाठ करें, उसके बाद ही दिन की शुरुआत करें.

धनु राशि

आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी. कार्य प्रणाली में थोड़ा सा परिवर्तन करके आप लोगों का ध्यान आकर्षित कर यश अर्जित कर पाएंगे. आज भाग्य का साथ 69% रहेगा. आप के प्रयास भविष्य के लिए आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. जॉब में आ रही अड़चनें भी दूर होंगी. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी. आपसी मेलजोल बढ़ेगा, संतान पक्ष पर ध्यान दें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

आज का उपाय: भगवान शंकर का ध्यान करके दिन की शुरुआत करेंगे और गुड़ का दान करें.

मकर रा​शि

आज आपको अपने व्यापारिक विस्तार व सामाजिक स्तर बढ़ने के मौके मिलेंगे. लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो व्यापार के लिहाज से अधिक अनुकूल रहेगा. आज भाग्य का साथ 59% से अधिक रहेगा. जॉब को लेकर स्थितियां सामान्य रहेंगी. आर्थिक पक्ष को लेकर अनुकूलताएं बढ़ेंगी. भाग्य का साथ रहेगा. हालांकि किसी बड़े निर्णय या निवेश में बड़ों की सलाह से ही आगे बढ़ें, रिश्तों को लेकर अनुकूलता मिलेगी. सहज भाव से आप लोगों की गलतियां नजरअंदाज करेंगे. दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है.

आज का उपाय: भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

कुंभ राशि

आज नई संभावनाओं का दिन है. अपनी कार्य कुशलता से आज आप विरोधियों को परास्त करेंगे. आज भी भाग्य का साथ 60% से ऊपर रहेगा. जॉब में नए चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है, वहीं व्यापार को लेकर विस्तार में थोड़े से उतार-चढ़ाव रहेंगे, पर भाग्यवश आय और लाभ की निरंतर बनी रहेगी. किसी रिश्ते में चली आ रही अनबन आज खत्म होगी. दांपत्य जीवन सहज रहेगा.

आज का उपाय: मां दुर्गा का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें.

मीन राशि

आज अपनी कार्य क्षमताओं को पहचानने का दिन है. जॉब में आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. वहीं बदलाव और आर्थिक उन्नति को लेकर नए प्रयोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. भाग्य का साथ 72% तक रहेगा. व्यापार में नए अनुबंध और साझेदारी को लेकर आ रही दिक्कतें खत्म होंगी. आज विरोधी भी सक्रिय रहेंगे, इसलिए एकाग्रता से कार्य करने की आवश्यकता है. आज पारिवारिक रिश्ते में समय के अभाव को लेकर तनाव हो सकता है. जीवनसाथी के प्रति आप का सकारात्मक व्यवहार आपसी समझ को बढ़ाएगा.

आज का उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करके घर से निकलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP