‘अरुण गोविल जैसी मासूमियत नहीं’, ‘रामायण’ में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सुनील लहरी ने उठाए सवाल

Share to your loved once


Last Updated:

नितेश तिवारी की अगली फिल्म ‘रामायण’ के टीजर पर पुरानी रामायण के कलाकारों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया है. ‘लक्ष्मण’ फेम सुनील लहरी का मानना है कि रणबीर कपूर में अरुण गोविल जैसी ‘शांति और मासूमियत’ की कमी है और वे राम के बजाय लक्ष्मण या भरत के रोल में ज्यादा फिट बैठते. उन्होंने भगवान राम के लिए किसी नए चेहरे को तवज्जो देने की बात कही. वहीं, पुरानी ‘सीता’ दीपिका चिखलिया ने टीजर की भव्यता की जमकर तारीफ की है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दो भागों में आएगी, जिसका पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा.

ख़बरें फटाफट

 'रामायण' में रणबीर कपूर की कास्टिंग पर सुनील लहरी ने उठाए सवालZoom

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर भगवान राम के किरदार में हैं.

नई दिल्ली: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के टीजर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, लेकिन पुरानी ‘रामायण’ के ‘लक्ष्मण’ यानी सुनील लहरी इस बार रणबीर कपूर के लुक से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आ रहे हैं. सुनील लहरी ने ‘डीएनए’ को दिए इंटरव्यू में बड़ी बेबाकी से कहा कि रणबीर कपूर दिखने में तो ठीक हैं, लेकिन उनके चेहरे पर वो ‘राम वाली मासूमियत’ गायब है. उन्होंने याद दिलाया कि अरुण गोविल के चेहरे पर जो संयम, शांति और एक ठहराव दिखता था, वो रणबीर के लुक में फिलहाल महसूस नहीं हो रहा. सुनील का मानना है कि रणबीर की ‘एनिमल’ वाली सख्त इमेज और उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज के कारण वो भगवान राम के बजाय लक्ष्मण या भरत के किरदार के लिए ज्यादा फिट बैठते. उन्होंने सलाह दी कि ऐसे पौराणिक किरदारों के लिए हमेशा किसी नए और बेदाग चेहरे को लेना ज्यादा बेहतर होता है.

दूसरी तरफ, पुरानी रामायण की ‘सीता’ यानी दीपिका चिखलिया का नजरिया सुनील लहरी से बिल्कुल अलग है. दीपिका ने फिल्म के टीजर की जमकर तारीफ की है और इसे बेहद ‘भव्य और रिच’ बताया है. उनका कहना है कि जिस तरह से इसे बनाया गया है, वह दिखने में बहुत खूबसूरत है और वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं. दीपिका के इस पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है. हालांकि रणबीर कपूर एक मंझे हुए कलाकार हैं, इसलिए सुनील लहरी ने भी यह उम्मीद जताई है कि रणबीर अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर इस चुनौती को पार कर लेंगे और किरदार के साथ न्याय करेंगे.

दो पार्ट में रिलीज होगी ‘रामायण’
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो यह किसी बड़े धमाके से कम नहीं है. रणबीर कपूर और साई पल्लवी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि ‘केजीएफ’ स्टार यश रावण के दमदार रोल में नजर आएंगे. साथ ही, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार को पर्दे पर जीवंत करेंगे. फिल्म में काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. नितेश तिवारी ने इस प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया है, जिसमें पहला पार्ट इसी साल दिवाली 2026 पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा हिस्सा अगले साल 2027 की दिवाली के लिए सुरक्षित रखा गया है. अब देखना यह होगा कि क्या रणबीर कपूर दर्शकों के दिल में अरुण गोविल जैसी जगह बना पाते हैं या नहीं.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP