एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के, हिटमैन ने तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
Last Updated:
Rohit sharma broke ms dhoni record: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया, जिससे वह किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए. इस मामले में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए.

रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड.
नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच में रोहित शर्मा ने एमएस धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित ने अपनी पारी में एक छक्का लगाया, जिससे वह किसी एक आईपीएल टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में धोनी से आगे निकल गए. इस मामले में टॉप पर क्रिस गेल हैं, जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 61 छक्के लगाए. धोनी ने अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 50 छक्के जड़े हैं. वहीं, शनिवार को सातवें ओवर की छठी गेंद पर विपरज निगम की गेंद पर लगाए गए छक्के की मदद से रोहित ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने छक्कों की संख्या बढ़ाकर 51 कर ली.
दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. गेल ने दो टीमों- कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ 16 IPL मैचों में 61 छक्के जड़े और RCB तथा PBKS की ओर से KKR के खिलाफ 19 IPL मैचों में 54 छक्के लगाए.
रोहित शर्मा ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड.
अब इस सूची में रोहित तीसरे स्थान पर हैं. उन्होंने दो टीमों- डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस की ओर से दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ 38 IPL मैचों में 51 छक्के लगाए हैं. धोनी के नाम चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स की ओर से RCB के खिलाफ 38 IPL मैचों में 50 छक्के दर्ज हैं. वहीं, विराट कोहली इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं, जिन्होंने RCB की ओर से CSK के खिलाफ 35 IPL मैचों में 48 छक्के लगाए हैं.
अगर रोहित शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 11 और रन (कुल 46) बनाने में कामयाब हो जाते, तो वे मुंबई इंडियंस के लिए IPL में 6000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करवा लेते. फ़िलहाल, मुंबई इंडियंस के लिए खेले गए 229 IPL मैचों में उनके नाम 5989 रन दर्ज हैं.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें