जंगली फल और फूलों से बनाई गई वाइन, सेहत को नहीं होगा नुकसान, दोस्तों के साथ जमकर पियो-पिलाओ

Share to your loved once


Last Updated:

Heritage Wine: वाइन पीने के शौकीन लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. अब आप जमकर जाम छलका सकते हैं, क्योंकि मार्केट में पहली बार ऐसी वाइन आ गई है, जिसे पीने से आपको नशा हल्का होगा. इस अनोखी वाइन को चावल, फल, फूल और मोटे अनाजों से बनाया गया है. यह अनोखी वाइन भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 में आई हुई है. जो कि इन दिनों सुंदर नर्सरी में चल रहा है. यहां पर नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश की टीम फ्रूट वाइन बियर को लेकर के आई है, जिसे महिला और पुरुष दोनों पी सकते हैं.

इसकी सबसे खास बात यह है कि मार्केट में मिलने वाली वाइन से इसकी कीमत बहुत कम है. फल, फ्रूट्स, मोटे अनाज और चावल से बनी होने की वजह से इसे सेहतमंद भी बताया जा रहा है. यह भी कहा जा रहा है कि इसमें कोई केमिकल नहीं है. इसे पीने से लोगों का लीवर भी खराब नहीं होगा. साथ ही आपका पाचन तंत्र अच्छा हो जाएगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.

ओटर तायेंग जो कि अरुणाचल प्रदेश से हेरिटेज वाइन लेकर के आई हैं. उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश की यह ट्रेडिशनल वाइन है. जो कई वर्षों से बनती आ रही है. जब कोल्ड ड्रिंक नहीं थी, शुगर नहीं था. कुछ नहीं था. तब से इसे मोटे अनाजों और चावल से बनाया जा रहा है. इसकी खासियत यह है कि इसे जीआई टैग मिला हुआ है.

उन्होंने बताया कि इसे पीने से नशा बहुत हल्का होता है. इसे पीने से लिवर और किडनी खराब नहीं होती है. क्योंकि इसे मोटे अनाजों और चावल से बनाया जाता है. साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है. इसमें किसी भी प्रकार का कोई केमिकल नहीं इस्तेमाल किया जाता और ना ही कोई रंग इस्तेमाल किया जाता है. उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी का नाम सियांग बेवरेज है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लौरेनी जो कि नागालैंड से आई हुई हैं, उन्होंने बताया कि उनके ब्रांड का नाम एलएन बेवरेज है. उन्होंने बताया कि नागालैंड में भी हेरिटेज ड्रिंक के नाम से पर्पल चावल, काले चावल और जंगली सेब और तमाम जंगली फल और फूलों से एक हेल्थी और नेचुरल ड्रिंक बनाई जाती है, जिसे पीने से नशा बहुत हल्का होता है. इसे जंगली फल, फूल और चावलों के कई प्रकार से बनाया गया है.

इसलिए यह सेहत के लिए हानिकारक नहीं होती है. बदलते वक्त में अब लोग अपनी सेहत का ध्यान रखने लगे हैं, जिस वजह से लोगों को पता है ज्यादा केमिकल वाली वाइन पीने से उनकी किडनी और लीवर खराब हो सकते हैं. इसीलिए इस हेरिटेज वाइन को हमेशा से ही नेचुरल और प्राकृतिक चीजों से मिलाकर बनाया जाता है. इसे महिला और पुरुष दोनों पी सकते हैं. कीमत की बात करें तो 500 रुपये से लेकर 200 और 2000 से लेकर 5000 रुपए तक की नेचुरल ड्रिंक उनके पास है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP