घुटनों पर आया बांग्लादेश…भारत से पंगा लेकर फंसा बीसीबी, अब बीसीसीआई से मांगी सुलह की भीख
Last Updated:
BCB moves to repair BCCI ties: भारत और बीसीसीआई से पंगा लेना बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को भारी पड़ गया है. अब कंगाली से बचने और सितंबर के भारत दौरे को सुरक्षित करने के लिए बीसीबी ने सुलह का हाथ बढ़ाया है. टी20 वर्ल्ड कप से हटने के विवाद के बाद अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम की कुर्सी खतरे में है और पूर्व ओपनर तमीम इकबाल नए ‘बॉस’ बनने की रेस में सबसे आगे हैं. 9 अप्रैल की जांच रिपोर्ट तय करेगी कि बांग्लादेशी क्रिकेट का भविष्य क्या होगा.

बीसीबी बीसीसीआई से सुलह की कोशिश में है.
नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट के मैदान पर उपजा तनाव अब सुलझता नजर आ रहा है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ बिगड़ते रिश्तों को सुधारने और सितंबर में प्रस्तावित व्हाइट बॉल की सीरीज को बचाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है. दोनों देशों के बीच कड़वाहट तब शुरू हुई थी जब बांग्लादेश ने भारत में आयोजित आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप से हटने का फैसला किया था. रिपोर्टों के अनुसार, यह फैसला बीसीसीआई द्वारा मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल खेलने की अनुमति न देने के विरोध में लिया गया था. हालांकि, बीसीबी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी, जिसे आईसीसी ने सिरे से खारिज कर दिया था.
माना जा रहा है कि इस पूरे विवाद के केंद्र में रहे बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल का कार्यकाल जल्द खत्म हो सकता है. बांग्लादेश में इस बात को लेकर गहरा असंतोष है कि बुलबुल सरकार को टीम इंडिया के साथ खेलने के लिए मनाने में नाकाम रहे. अब खबरें हैं कि एक अंतरिम बोर्ड कमान संभाल सकता है, जो 90 दिनों के भीतर चुनाव कराएगा. इस पद के लिए दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल का नाम सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहा है.
बीसीबी बीसीसीआई से सुलह की कोशिश में है.
आर्थिक मजबूरी और भविष्य की योजनाएं
बीसीबी ने बीसीसीआई को लिखे पत्र में न केवल सितंबर की सीरीज बल्कि अगले साल होने वाले 50 ओवर के एशिया कप पर भी चर्चा की पेशकश की है. दरअसल, बांग्लादेश के लिए भारत की मेजबानी करना वित्तीय रूप से बेहद जरूरी है. भारतीय टीम के खिलाफ होने वाले छह मैचों के ब्रॉडकास्टिंग अधिकारों से मिलने वाला राजस्व बीसीबी की डगमगाती आर्थिक स्थिति को पटरी पर ला सकता है.
9 अप्रैल पर टिकी हैं निगाहें
टी20 वर्ल्ड कप में भाग न लेने के विवाद की जांच कर रही कमेटी अपनी रिपोर्ट 9 अप्रैल को सरकार को सौंपेगी. इस रिपोर्ट के बाद ही बुलबुल के भविष्य और बीसीबी की नई रणनीति का खुलासा होगा. साथ ही, बांग्लादेश के विदेश मंत्री के दिल्ली दौरे को भी क्रिकेट संबंधों की बहाली के लिए अहम माना जा रहा है.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें