प्यार-धोखा-इंतकाम की जबरदस्त कहानी है ‘डकैत’, रिलीज होते ही छाया ट्रेलर, नए अवतार में अनुराग कश्यप

Share to your loved once


Last Updated:

मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो प्यार और बदले की एक इंटेंस कहानी बयां करता है. फिल्म की शुरुआत एक खूबसूरत रोमांस से होती है, जो तब बिखर जाता है जब हीरो पात्र हरि (अदिवि शेष) को अपनी ही प्रेमिका की गवाही की वजह से बेगुनाह होते हुए भी जेल जाना पड़ता है. जेल से बाहर आकर हरि अपनी प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसे क्राइम की दुनिया में खींच लेता है. फिल्म में अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह एक्शन-रोमांस ड्रामा 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ख़बरें फटाफट

प्यार-धोखा-इंतकाम की जबरदस्त कहानी है 'डकैत', रिलीज होते ही छाया ट्रेलरZoom

फिल्म में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष अहम रोल में हैं. (फोटो साभार: YouTube/Videograb)

नई दिल्ली: मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की मच-अवेटेड फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ का हिंदी ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे देखकर साफ लग रहा है कि यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि बदले की एक खौफनाक दास्तां है. ट्रेलर की शुरुआत काफी खूबसूरत दिखती है, जहां मृणाल और अदिवि का रोमांस, उनके साथ जीने-मरने के वादे और एक छोटे से परिवार का सपना दिखाया गया है. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब अचानक सब कुछ बिखर जाता है. हीरो यानी हरि (अदिवि शेष) खुद को जेल की सलाखों के पीछे पाता है और सबसे बड़ा झटका उसे तब लगता है, जब उसकी अपनी प्रेमिका ही कोर्ट में उसके खिलाफ गवाही दे देती है. बेगुनाह होने के बावजूद हरि को सजा काटनी पड़ती है और यहीं से उसके मन में प्यार की जगह नफरत और बदले की आग सुलगने लगती है.

जेल से बाहर आने के बाद हरि का एक ही मकसद है- अपनी प्रेमिका से उस धोखे का हिसाब लेना. कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब पता चलता है कि मृणाल किरदार में एक बच्ची की मां बन चुकी है और हरि इस सच्चाई से पूरी तरह अनजान है. वह मृणाल को भी उसी अंधेरे रास्ते पर घसीटना चाहता है, जहां उसने अपनी जिंदगी बर्बाद की. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे वह मृणाल को मजबूर करता है कि वह उसके साथ मिलकर चोरियां करे और अपराध की दुनिया का हिस्सा बने. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ एक बहुत ही ‘इंटेंस’ और डार्क रोमांस पेश किया गया है, जो दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि क्या प्यार वाकई इतना खतरनाक हो सकता है कि इंसान डकैत बन जाए.

10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर देगी दस्तक
फिल्म को शेनिल देव ने डायरेक्ट किया है, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में अपना पहला कदम रख रहे हैं. कमाल की बात यह है कि फिल्म की स्क्रिप्ट खुद अदिवि शेष और शेनिल ने मिलकर लिखी है. फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे, जो उनके टॉलीवुड करियर की शुरुआत है. उनके साथ ही दिग्गज एक्टर प्रकाश राज भी फिल्म में जान फूंकते दिखेंगे. ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ को तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किया गया है और यह 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है. अगर आप थ्रिलर और इमोशनल ड्रामा के शौकीन हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एक जबरदस्त पैकेज साबित हो सकती है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP