वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए जोस बटलर… बोले- 21 की उम्र तक दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सूर्यवंशी के मुरीद बटलर, बोले- 21 की उम्र तक दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी

Last Updated:

Jos Buttler praises Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. बटलर ने उन्हें अब तक का सबसे रोमांचक टैलेंट बताते हुए कहा कि भविष्य में दुनिया उनके कदमों में होगी. अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रन और आईपीएल में चेन्नई के खिलाफ महज 17 गेंदों में पचासा ठोकने वाले वैभव अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से दुनिया को हैरान कर रहे हैं. बिहार का यह लाल अब क्रिकेट जगत का नया सुपरस्टार बनकर उभरा है.

सूर्यवंशी के मुरीद बटलर, बोले- 21 की उम्र तक दुनिया तुम्हारे कदमों में होगी Zoom

बटलर ने कहा कि उन्होंने सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें जब नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होने की तैयारी कर रही थीं, तब मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी. दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक, जोस बटलर ने बिहार के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. राजस्थान रॉयल्स द्वारा साझा किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है.

ट्रेनिंग सेशन के दौरान जोस बटलर (Jos Buttler) राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजर रोमी भिंडर के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) से बातचीत करते नजर आए. वैभव की बेखौफ बल्लेबाजी से प्रभावित बटलर ने कहा, ‘यह अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है. जरा सोचिए, जब यह 21 या 25 साल का होगा, तब पूरी दुनिया इसके कदमों में होगी.’ बटलर की यह प्रतिक्रिया वैभव द्वारा 2026 अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी को याद करते हुए आई.

बटलर ने कहा कि उन्होंने सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी पहले कभी नहीं देखा.

रिकॉर्ड्स का नया बादशाह
वैभव सूर्यवंशी का उदय किसी चमत्कार से कम नहीं है. आईपीएल 2026 में भी उनका बल्ला आग उगल रहा है. उन्होंने गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 17 गेंदों में 52 रन ठोक कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. 15 साल की उम्र में वैभव आईपीएल इतिहास के सबसे युवा शतकवीर बन चुके हैं और टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है. उनकी इस विस्फोटक शैली ने उन्हें ‘जेनरेशनल टैलेंट’ की श्रेणी में खड़ा कर दिया है.

बटलर जैसा बनने का सपना
बातचीत के दौरान रोमी भिंडर ने खुलासा किया कि इस युवा खिलाड़ी की आंखों में बटलर की तरह ही ढेर सारी ट्रॉफी जीतने का सपना है. वैभव न केवल आत्मविश्वास से भरे नजर आते हैं, बल्कि दबाव की स्थितियों में भी उनकी परिपक्वता बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर रही है. राजस्थान रॉयल्स के लिए यह युवा खिलाड़ी अब एक भरोसेमंद हथियार बन चुका है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP