इस रोमांटिक गाने में शाहरुख खान ने 2 हीरोइन संग किया रोमांस, 28 साल से हिट है उदित नारायण-अलका याग्निक का सॉन्ग
शाहरुख खान ने काजल और रानी मुखर्जी के साथ कई फिल्में की हैं. लेकिन एक फिल्म में शाहरुख ने दोनों के साथ काम किया. यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इस फिल्म का नाम कुछ-कुछ होता है. इस फिल्म का टाइटल ट्रैक ‘कुछ कुछ होता है’ आज भी हिट है. इस गाने को यूट्यूब पर 253 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में शाहरुख को काजोल और रानी के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है. इस गाने को अलका याग्निक और उदित नारायण ने गाया है. गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे हैं और इसका म्युजिक जतिन-ललित ने कंपोज किया है. फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है. साल 1998 में आई यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी.