‘उनका वैल्यू सिस्टम था’, करिश्मा को कभी नहीं पड़ी दादा राज कपूर से डांट, बताया दिवंगत स्टार से क्या मिली सीख
Last Updated:
करिश्मा कपूर ने ‘इंडियन आइडल 16’ में बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुईं. उन्होंने दिवंगत स्टार और अपने दादा राज कपूर को याद किया. उन्होंने बताया कि राज कपूर परिवार के शोमैन हैं. करिश्मा ने दादा से जुड़े अपने बचपन के किस्से भी शेयर किया. उन्होंने कहा कि राज कपूर ने उन्हें कभी नहीं डांटा. राज कपूर को आम बहुत पसंद थे और हमेशा अपने फ्रीज में रखते थे.

करिश्मा कपूर ने दादा राज कपूर को याद किया. (फाइल फोटो)
मुंबई. करिश्मा कपूर ने अपने दादा-दिंवगंत स्टार राज कपूर के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने राज कपूर को अपने परिवार का शोमैन बताया. करिश्मा ने बताया कि राज कपूर ने उन्हें कभी नहीं डांटा. करिश्मा ने यह बात डांसिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 के सेट पर कही. वह इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुई थीं. मेकर्स ने इसका प्रोमो शेयर किया है. प्रोमो में देखा जा सकता है कि एक कंटेस्टेंट राज कपूर के हिट गाने ‘चलत मुसाफिर’ जैसे मशहूर गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी.
परफॉर्मेंस के बाद, होस्ट आदित्य नारायण ने राज कपूर की महानता के बारे में बात करते हुए कहा, “ये गाना राज कपूर जी का है. हम उन्हें शोमैन और सुपरस्टार के रूप में जानते हैं, लेकिन आपने उन्हें परिवार के सदस्य के रूप में भी देखा है. आप उन्हें दादा जी के रूप में जानती हैं, उनके बारे में कुछ बताइए.” इस पर करिश्मा कपूर ने दिल से अपनी बातें शेयर कीं.
View this post on Instagram