खट्टी-मीठी-तीखी…पुदीने की चटनी, गुड़-सरसों तेल हैं हीरो इंग्रीडिएंट, खाने में आ जाए मजा, भले सब्जी हो फीकी!
Last Updated:
Pudina Khatti-Meethi Chutney: गर्मी आते ही बाजार में पुदीना मिलने लगता है. इससे आम पना के साथ-साथ चटनी भी बेहद स्वादिष्ट बनती है. इस पर भी अगर आप पुदीने की चटनी में गुड़ और इमली डाल दें तो इतना बेहतरीन स्वाद आता है कि बिना सब्जी-दाल के लोग पूरा खाना चट कर जाएं.
जमशेदपुर. गर्मियों का मौसम आते ही लोग भारी-भरकम और मसालेदार खाने से दूरी बनाने लगते हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोग हल्का और सादा भोजन पसंद करते हैं, ताकि शरीर ठंडा रहे और पाचन भी सही बना रहे. लेकिन सादा खाना कभी-कभी फीका लगने लगता है. ऐसे में चटनी एक ऐसा स्वादिष्ट विकल्प है, जो साधारण खाने को भी बेहद मजेदार बना देती है.
शरीर को ठंडक भी देता है पुदीना
गर्मी के दिनों में खासकर पुदीना की चटनी लोगों की पहली पसंद बन जाती है. पुदीना अपने ठंडे प्रभाव और ताजगी भरे स्वाद के लिए जाना जाता है. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है. यही वजह है कि गर्मियों में पुदीना की चटनी हर घर की थाली में जगह बना लेती है.
लहसुन, हरी मिर्च के साथ बनती है चटनी
अगर आप भी घर पर आसान तरीके से स्वादिष्ट पुदीना की चटनी बनाना चाहते हैं, तो इसकी विधि बेहद सरल है. सबसे पहले ताजा पुदीना लें और उसे अच्छी तरह साफ पानी से धो लें. इसके बाद पुदीना के पत्तों को अलग कर लें. अब इसमें दो हरी मिर्च और तीन से चार लहसुन की कलियां डालें. यह चटनी में हल्का तीखापन और खुशबू दोनों बढ़ा देता है.
थोड़ी सी इमली और गुड़ डालें
अब इसमें थोड़ा सा गुड़ और इमली डालें. गुड़ और इमली का मेल चटनी को खास खट्टा-मीठा स्वाद देता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बना देता है. इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर अच्छी तरह पीस लें.
चटनी पीसने के बाद इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें. सरसों का तेल चटनी में देसी खुशबू और अलग ही स्वाद भर देता है. अंत में स्वाद के अनुसार नमक डालकर चटनी को अच्छी तरह मिला लें.
सादे खाने को बनाए जानदार
बस, आपकी स्वादिष्ट और ठंडी पुदीना की चटनी तैयार है. इसे आप रोटी, चावल, दाल या पराठे के साथ खा सकते हैं. यकीन मानिए, यह चटनी आपके सादे खाने को भी खास बना देगी. गर्मी में अगर खाने का मजा बढ़ाना है और शरीर को ठंडक भी देनी है, तो पुदीना की चटनी जरूर बनाएं और पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें