वो महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने आया है…चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अंदर डर बैठ गया होगा

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

वो धोनी की जगह लेने आया है…चेन्नई के कप्तान रुतुराज के अंदर डर बैठ गया होगा

Last Updated:

संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड करके लाया गया है. पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और साइमन डूल का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के अंदर इस बात का डर होगा. सैमसन को फ्रेंचाइजी के दिग्गज एमएस धोनी का विकल्प मा रहे हैं.इसी वजह से गायकवाड़ को अपनी जगह को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा.

वो धोनी की जगह लेने आया है...चेन्नई के कप्तान रुतुराज के अंदर डर बैठ गया होगाZoom

वो धोनी की जगह लेने आया है…चेन्नई के कप्तान रुतुराज के अंदर डर बैठ गया होगा

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की जिम्मेदारी को संभालने वाला उनके जैसा कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स के मिलना तो मुश्किल है. टीम को पटरी पर लाने के लिए इस सीजन संजू सैमसन को ट्रेड के जरिए लाया गया है. अब बताया जा रहा है कि उनको टीम के कप्तान के तौर पर देखा जा रहा है. हालांकि इस सीजन में भी रुतुराज गायकवाड़ की चेन्नई की कप्तानी करते नजर आ रहे हैं. हालांकि संजू के आने के बाद से उनके ऊपर दबाव जरूर आया है.

पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन और साइमन डूल का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के इस दबाव को सबके सामने जाहिर कर दिया. उनका कहना है कि आईपीएल में संजू सैमसन की कप्तानी की काबिलियत के कारण रुतुराज खुद को ‘खतरे’ में महसूस कर रहे होंगे. वॉन का कहना है कि सैमसन को फ्रेंचाइजी के दिग्गज एमएस धोनी का विकल्प माना जा रहा है. इसी वजह से गायकवाड़ को अपनी जगह को लेकर सतर्क रहना पड़ सकता है.

वॉन और डूल क्रिकबज के एक शो में सैमसन पर चर्चा कर रहे थे. तभी गायकवाड़ का जिक्र आया.
वॉन ने डूल से पूछा, “कप्तान गायकवाड़ के बारे में क्या ख्याल है? क्या आपको लगता है कि वह सैमसन से खतरा महसूस करते हैं?”

इस पर पूर्व न्यूजीलैंड तेज गेंदबाज डूल ने जवाब दिया, “बिल्कुल.”

वॉन ने आगे कहा, “तो यह एक अलग तरह की स्थिति है, जिस पर आपको नजर रखनी होगी. गायकवाड़ लीग के सबसे युवा कप्तानों में से एक हैं. उन्होंने कुछ समय तक कप्तानी की है और फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया है. इस टीम में अब संजू को लाया गया है, जो बेहतरीन कप्तान हैं और विकेटकीपर भी हैं. सोच कर देखिए टीम के पास लंबे समय तक एक विकेटकीपर कप्तान रहा है. अब हम उसे रिप्लेस करने की कोशिश कर रहे हैं. रुतुराज से कोई कहे कि आप कप्तानी करते रहिए और उम्मीद करे कि असर नहीं पड़ेगा.”

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के सबसे लंबे समय तक कप्तानी करने वाले और जीत के प्रतिशत के लिहाज से सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं. उन्होंने 2022 में टीम को फाइनल तक पहुंचाया था.

आगे संजू के प्रदर्शन पर डूल ने कहा “यह उनके लिए मुश्किल चुनौती है और ऐसी स्थिति है, जिसमें आप खुद को पाते हैं. जब आप किसी खास टीम के लिए खेलना चाहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. वह साउथ के लड़के हैं, केरल के हैं. वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि वह खुद को घर जैसा महसूस करते हैं. साउथ में ट्रेड हुआ, यह बड़ा ट्रेड था, जैसा कि हमने बात की, आपने दो क्वालिटी प्लेयर खोए एक के बदले. तो दबाव काफी बड़ा है, और भविष्य में टीम उन्हें किस रूप में देखती है. इसका भी दबाव है.”

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP