हिसामपुर माढ़ो गांव में पानी के लिए घंटो लाइन में लग रहे ग्रामीण, कागजों में दौड़ी हर घर नल योजना, घरों में सूखी लटक रही टोटी
Last Updated:
कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव मे एक साल पहले पाइप लाइन पानी टंकी निर्माण का नाम निशान नहीं तो कैसे पहुंचेगा घरों मे पानी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया की सरकार के बड़े बड़े विकास के दावे केवल कागजों मे देखने को मिल रही है. अगर जमीनी हकीकत देखे कुछ और ही दिखाई देते है. लोग पानी के लिए गाँव मे लगे सरकारी नलो मे जाते है और घंटो लाइन लगाते है तब एक एक का नम्बर आता है.
कौशांबीः जिले में पानी की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है. सरकार की हर घर नल योजना ज़मीनी हकीकत में दम तोड़ती नजर आ रही है. जिले के कई गांवों में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन घरों तक पानी की एक बूंद भी नहीं पहुंच रही है. ग्रामीणों का कहना है कि हर घर नल योजना के तहत गांव में पाइप लाइन तो एक साल बिछा दी गई है लेकिन घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है. आज भी उन्हें पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है. ग्रामीण महिलाएं और बच्चे रोजाना दूर से पानी लाने को मजबूर हैं. गर्मी के इस मौसम में हालात और भी बदतर हो गए हैं.
पानी के लिए घंटो लाइन में लग रहे ग्रामीण
कौशाम्बी के सिराथू तहसील क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव मे एक साल पहले पाइप लाइन पानी टंकी निर्माण का नाम निशान नहीं तो कैसे पहुंचेगा घरों मे पानी. ग्रामीणों ने आरोप लगाया की सरकार के बड़े बड़े विकास के दावे केवल कागजो मे देखने को मिल रही है. अगर जमीनी हकीकत देखे कुछ और ही दिखाई देते है. लोग पानी के लिए गाँव मे लगे सरकारी नलो मे जाते है और घंटो लाइन लगाते है तब एक एक का नम्बर आता है. पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण ग्राम प्रधान व अधिकारियो से कई बार शिकायत कर चुके लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है.
ग्रामीण झेल रहे परेशानी
ग्रामीण धीरेन्द्र कुमार पाण्डेय,मिथलेश कुमार मिश्रा, पवन कुमार मिश्रा ने बताया की हिसामपुर माढ़ो गाँव में पानी की जटिल समस्या है. गाँव मे दो तीन लगे सरकारी नलो से पानी भरते है. जिससे हैंडपम्प मे भीड़ लग जाती है. कभी कभी एक दूसरे से नोक झोक हो जाते है. यहाँ तक गाँव के लगे हैण्डपम्प खराब होते है तो लोग बाहर लगरा समरसिबल मे पानी भरने के लिए जाते है इस वजह से ग्रामीण को काफ़ी परेशानी होती है.
ग्रामीणों ने बताया की गाँव मे एक साल पहले हर घर नल योजना के तहत गाँव मे पाइप लाइन तो बिछा दिया गया है लेकिन मूल रूप से अभी भी पानी की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है. क्योंकि पानी टंकी का अभी कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें