मिथिलांचल का देसी सुपर फूड, यहां मिर्च से जमाते हैं दही, होती है गजब स्वादिष्ट

Share to your loved once


होमफोटोलाइफ़फूड

मिथिलांचल का देसी सुपर फूड, यहां मिर्च से जमाते हैं दही, होती है गजब स्वादिष्ट

Last Updated:

दही जमाने और बनाने की यह खास ट्रिक जानने के बाद अब आपको कभी दही खाने का मन हो और जामन न मिले तो मिर्च वाले तरीके को अपनाकर आप भी दही जमा सकते हैं. मिथिलांचल में अधिकांश घरों में लोग हांड़ी में इस तरह से दही जमाते हैं.

वैसे तो पूरे बिहार में ही दही का सेवन काफी पसंद किया जाता है. लेकिन यहां के दरभंगा जैसे इलाकों के दही का अपना स्वाद और महत्व है. यहां मखाना, पराठा-तरुआ के साथ लोग रोज दही का सेवन करते हैं. आमतौर पर लोग दही को दही, छाछ और नींबू आदि से जमाते हैं. इन चीजों का जामन डालने से दही जमने में 6-12 घंटे का समय लगता है. दरभंगा में दही जमाने के लिए एक अलग ही तरीका अपनाया जाता है. यहां बहुत से लोग हरी या सूखी लाल मिर्च के डंठल से दही जमाते हैं.

इसके लिए पहले दूध उबालकर गुनगुना करें. 2-3 हरी मिर्च को धोकर अच्छे से पोंछकर सुखा दें. उसके बाद उस सूखी हुई हरी मिर्च को डंठल-सहित दूध में पूरा डुबा दें, बर्तन ढककर गर्म जगह 10-14 घंटे रखें. डंठल पर मौजूद लैक्टिक बैक्टीरिया दूध को फाड़ते हैं.

हरी मिर्च न हो तो घर में रखे दो सूखी लाल मिर्च डंठल-सहित दूध में डालकर रातभर ढक दें. सुबह हल्का खट्टा दही मिलता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मिर्च से जमने वाली दही स्वाद में कैसी होती है यह सब दूध के तापमान और उसकी गुणवत्ता पर निर्भर करता है.

यह ट्रिक जानने के बाद अब आपको कभी दही खाने का मन हो और जामन न मिले तो मिर्च वाले तरीके को अपनाकर आप दही जमा सकते हैं. मिथिलांचल में अधिकांश घरों में लोग हांड़ी में इस तरह से दही जमाते हैं.

इसके अलावा यदि आप दही के जामन से ही दही जमाने का तरीका जानना चाहते हैं तो दूध को पहले अच्छे से पकाएं और इसे लगभग 40-45 डिग्री तापमान तक ठंडा होने दें. इसके बाद इसमें जामन डालकर इसे छोड़ दें. आप देखेंगे कि 7-8 घंटे में बढ़िया दही जम जाएगा. ठंड के सीजन में आमतौर पर सही से दही नहीं जमती है. यदि आप ठंड में भी दही जमाना चाहते हैं तो हम आपको घरेलू जुगाड़ बता रहे हैं. इससे ठंड में भी आप बढ़िया दही जमा पाएंगे. आपको करना ये है कि गरम दूध जब 45 डिग्री तक ठंडा हो जाए तो उसमें जामन डालकर उसे किसी कपड़े से ढंक दें. इससे दूध जल्दी ठंडा नहीं होगा बल्कि धीरे-धीरे 4-5 घंटों में उसका तापमान घटेगा. इससे ठंड में भी बढ़िया दही जमेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP