Bollywood News in Hindi Today: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का राज, ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर ने ठुकराई 700 करोड़ की ओटीटी डील
Last Updated:
Bollywood Latest News Live: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान थमता नहीं दिख रहा है. 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ बटोरकर भारत में कुल 955 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आदित्य धर के निर्देशन में ब…और पढ़ें

रणबीर कपूर ने ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम का रोल निभाया है.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जादू इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सिर चढ़कर बोल रहा है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म न केवल रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, बल्कि दर्शकों की वाहवाही लूटने में भी अव्वल रही है. फिल्म ने सिनेमाघरों में जो तूफानी शुरुआत की थी, उसका असर दूसरे हफ्ते में भी साफ दिख रहा है. हालांकि, कामकाजी दिनों में कलेक्शन में थोड़ी कमी जरूर आई है.
16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ का बिजनेस किया और अब इसकी भारत में टोटल कमाई 955 करोड़ हो चुकी है. बहुत जल्द धुरंधर 2 फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में ऐतिहासिक एंट्री लेने वाली है.
रणबीर कपूर की अपकमिंग ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है. खबर है कि प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा इसकी ओटीटी डील को लेकर जुटे हुए हैं. दो हिस्सों में बन रही इस भव्य फिल्म का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नमित ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से मिले 700 करोड़ रुपये के शुरुआती ऑफर को सिरे से ठुकरा दिया है. फिल्म की बड़ी लागत और इसके ग्लोबल क्रेज को देखते हुए मेकर्स अब कम से कम 1000 करोड़ रुपये की डील की उम्मीद कर रहे हैं.
रणबीर कपूर का ‘रामायण’ में होगा डबल रोल, इस खास रोल में भी आएंगे नजर
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसे लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि इस मेगा बजट फिल्म में उनका डबल रोल होगा. रणबीर न केवल भगवान श्रीराम के अवतार में दर्शकों का दिल जीतेंगे, बल्कि वह भगवान परशुराम के शक्तिशाली और उग्र किरदार में भी नजर आएंगे. रणबीर ने बताया कि दोनों ही किरदार भगवान विष्णु के अवतार हैं, लेकिन उनकी प्रकृति और हाव-भाव पूरी तरह अलग हैं, जिसे पर्दे पर उतारने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है. इस खबर ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है.
रवि किशन ने की सलमान खान की तारीफ, भाईजान को बताया नेकदिल इंसान
फिल्म तेरे नाम के दो दशक बीत जाने के बाद भी रवि किशन के दिल में सलमान खान के लिए सम्मान रत्ती भर भी कम नहीं हुआ है. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने भाईजान की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें एक बेहद मददगार और नेक दिल इंसान बताया. उन्होंने कहा, ‘सलमान मेरे बहुत पुराने और अच्छे दोस्त हैं. दुनिया उनके बारे में क्या कहती है, मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता. मेरा अनुभव उनके साथ हमेशा शानदार रहा है.’ रवि किशन ने यह भी याद दिलाया कि सलमान इंडस्ट्री में उनके सीनियर हैं और दोनों के बीच का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है.
अक्षय खन्ना नहीं थे रहमान डकैत के लिए पहली पसंद, 3 बड़े सुपरस्टार ने ठुकराया था ‘धुरंधर’ का यह रोल
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में जान फूंक दी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह रोल उनकी पहली पसंद नहीं था? कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि अक्षय से पहले तीन बड़े सितारों ने इस रोल को ठुकरा दिया था. हैरानी की बात यह है कि मना करने की वजह फिल्म की कहानी नहीं, बल्कि रणबीर सिंह का लीड रोल में होना था. मुकेश के मुताबिक, साउथ के एक और बॉलीवुड के दो एक्टर्स ने यह कहकर मना कर दिया कि यह तो रणवीर की फिल्म है. हालांकि, डायरेक्टर आदित्य धर अपने विजन को लेकर कॉन्फिडेंट थे और आखिरकार अक्षय खन्ना ने इस चैलेंजिंग रोल को यादगार बना दिया.
‘धुरंधर 2’ की कहानी चोरी के आरोपों पर भड़के आदित्य धर, संतोष कुमार को भेजा लीगल नोटिस
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर 2 को लेकर विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने उन पर कहानी चोरी का आरोप लगाने वाले मेकर संतोष कुमार को कड़ा जवाब दिया है. आदित्य की लीगल टीम ने संतोष को नोटिस भेजकर इन सभी दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद करार दिया है. सूत्रों के मुताबिक, बार-बार चेतावनी देने के बावजूद जब संतोष कुमार ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू में फिल्म को लेकर बयानबाजी बंद नहीं की, तो आदित्य धर ने अब उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही शुरू करने का फैसला किया है. साफ है कि ‘धुरंधर 2’ की टीम इस विवाद को अब और बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है.