धोनी की टीम को हराने के बाद मिली बुरी खबर, पंजाब किंग्स पर जुर्माना, खिलाड़ियों पर 6 जबकि कप्तान श्रेयस पर 24 लाख का फाइन

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

पंजाब किंग्स पर जुर्माना, खिलाड़ियों पर 6 जबकि कप्तान श्रेयस पर 24 लाख का फाइन

Last Updated:

Entire Punjab Kings Team Fined: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने वाली टीम पंजाब किंग्स पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जुर्माना लगाया है. कप्तान श्रेयस अय्यर को IPL के आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर 6 लाख जबकि कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है.

पंजाब किंग्स पर जुर्माना, खिलाड़ियों पर 6 जबकि कप्तान श्रेयस पर 24 लाख का फाइनZoom

Punjab Kings,Chennai Super Kings,Shreyas Iyer,Indian Premier League 2026, Cricket, Shreyas Iyer Repeats Offence Against CSK, hreyas Iyer fine, पंजाब किंग्स, श्रेयस अय्यर, इंडियन प्रीमियर लीग, पंजाब किंग्स पर जुर्माना

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. यह लगातार दूसरा मैच है जिसमें उन्होंने यह गलती की. शुक्रवार को चेपॉक में उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराया. अय्यर को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए जुर्माना लगाया गया था. इस बार भी CSK के खिलाफ वही गलती दोहराई. इसके चलते IPL गवर्निंग काउंसिल ने पंजाब के कप्तान पर सख्त कार्रवाई की.

CSK और PBKS मैच के बाद IPL ने एक बयान में कहा, “पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है. उनकी टीम ने TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में धीमी ओवर गति बनाए रखी. यह इस सीजन में उनकी टीम का दूसरा अपराध है. यह IPL के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है. इसमें न्यूनतम ओवर गति का उल्लंघन शामिल है. अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्लेइंग XI के बाकी सदस्यों (इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है) पर छह लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जो भी कम हो जुर्माना लगाया जाएगा.”

कैसे पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया

कप्तान श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय पारी के दम पर पंजाब की टीम ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया. चेन्नई के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 43 गेंद में 73 रन बनाकर सबसे ज्यादा स्कोर किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने म्हात्रे और रुतुराज गायकवाड़ (22 गेंद में 28 रन) के बीच दूसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की.सरफराज खान ने 12 गेंद में 32 रन बनाते हुए शानदार शॉट्स खेले, जबकि शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए. चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे जिसे पंजाब ने 18.4 ओवर में हासिल कर सीजन में लगातार दूसरी जीत दर्ज की. अय्यर ने 29 गेंद में 50 रन बनाए.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP