मोटापे को बनाया सबसे बड़ी ताकत, 100 से ज्यादा फिल्मों में बिखेरा हुनर का जलवा, कहलाई बॉलीवुड की कॉमेडी क्वीन

Share to your loved once


Last Updated:

महज 10 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में कैमरे का सामना करने वाली इस अदाकारा की कहानी बेहद प्रेरणादायक है. पिता के आकस्मिक निधन के बाद जब घर की जिम्मेदारी कंधों पर आई, तो उन्होंने हार मानने के बजाय संघर्ष का रास्ता चुना. बॉलीवुड में जहां छरहरी काया को सफलता की गारंटी माना जाता था, वहां उन्होंने अपने भारी-भरकम शरीर और मोटापे को ही अपनी सबसे बड़ी ताकत बना लिया. 100 से ज्यादा फिल्मों और कई सुपरहिट टीवी शोज में अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लोट-पोट करने वाली यह कलाकार आज भी लाखों चेहरों पर मुस्कान बिखेर रही हैं.

नई दिल्ली. किसी भी फिल्म की सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ हीरो-हीरोइन को नहीं जाता, बल्कि विलेन और कॉमेडियन जैसे सपोर्टिंग सितारे भी कहानी में जान फूंकते हैं. इन्ही में से एक बेहद लोकप्रिय नाम है गुड्डी मारुति. अपनी थुलथुली काया और गजब की कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दशकों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है.

गुड्डी मारुति की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि उन्होंने अपने मोटापे को कभी कमजोरी नहीं बनने दिया, बल्कि इसे अपनी ताकत बनाकर पर्दे पर एक अलग पहचान बनाई. सैकड़ों फिल्मों में अपनी कॉमेडी का लोहा मनवाकर उन्होंने साबित किया कि प्रतिभा किसी सांचे की मोहताज नहीं होती. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

4 अप्रैल 1961 को मुंबई में जन्मीं गुड्डी ने अपनी थुलथुल काया और अनोखे अंदाज से दर्शकों को खूब हंसाया. एक्ट्रेस ने कभी अपने मोटापे को कमजोरी नहीं बनने दिया. उल्टा, उन्होंने इसे अपनी ताकत बनाया और साइड रोल्स में भी इतनी छाप छोड़ी कि आज भी लोग उन्हें देखकर मुस्कुरा उठते हैं. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

Add News18 as
Preferred Source on Google

कम ही लोग जानते हैं कि गुड्डी मारुति का असली नाम ताहिरा परब है. उनके पिता मारुति राव परब खुद एक एक्टर और डायरेक्टर थे. फिल्मी फैमिली में जन्मी गुड्डी को बचपन से ही सिनेमा की दुनिया से गहरा लगाव था. महज 10 साल की छोटी उम्र में उन्होंने बाल कलाकार के रूप में फिल्म जान हाजिर है से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

पिता के अचानक निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी छोटी गुड्डी के कंधों पर आ गई. इस मुश्किल वक्त में उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक्टिंग को अपना सहारा बनाया. हालांकि, एक्टिंग की राह उनके लिए इतनी भी आसान नहीं लग रही थी. उस समय बॉलीवुड में हीरोइनों को फिट और सुडौल फिगर की जरूरत होती थी. ऐसे में अपना मोटापा गुड्डी के लिए रोल पाने में बड़ी बाधा बन गया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. अपनी शारीरिक बनावट को कॉमेडी का हथियार बनाकर उन्होंने साइड रोल्स में काम करना शुरू किया. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

धीरे-धीरे उनकी हंसी-मजाक भरी अदाकारी लोगों को इतनी पसंद आने लगी कि उन्हें ‘टुनटुन’ के नाम से भी पुकारा जाने लगा. मशहूर फिल्ममेकर मनमोहन देसाई ने ही उन्हें गुड्डी मारुति नाम दिया था, जिससे वो पूरे बॉलीवुड में लोकप्रिय हो गईं. गुड्डी मारुति ने अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘दूल्हे राजा’, ‘बीवी नंबर 1’, ‘शोला और शबनम’, ‘चोर मचाए शोर’ जैसी कई यादगार फिल्मों में अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन किया. उनकी कॉमेडी टाइमिंग और नेचुरल अंदाज देखकर लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो जाते थे. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

साल 1995 में फिल्म ‘सॉरी मेरी लॉरी’ के बाद गुड्डी मारुति ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया. करीब 9 साल बाद 2015 में उन्होंने फिल्म ‘हम सब उल्लू हैं’ से वापसी की और फिर से दर्शकों को हंसाया. इसके बाद उन्होंने टीवी जगत में भी कदम रखा. उन्होंने ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’, ‘डोली अरमानों की’ और ‘ये उन दिनों की बात है’ जैसे सीरियलों में काम किया. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

टीवी पर उन्होंने गंभीर भूमिकाएं भी निभाईं, लेकिन दर्शक उन्हें हंसते-मजाक करते ज्यादा देखना पसंद करते थे. टीवी में आने के बाद गुड्डी ने अपना वजन भी काफी कम किया. पर्सनल लाइफ की बात करें तो गुड्डी मारुति की शादी बिजनेसमैन अशोक से हुई. दोनों मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं. (फोटो साभार: Instagram@marutiguddi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP