हार के गुनहगार: 3 वजह… जिसकी वजह से चेन्नई सुपरकिंगस अपने ही घर में हुई चारों खाने चित

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

हार के गुनहगार: 3 वजह… जिसकी वजह से सीएसके अपने ही घर में हुई चारो खाने चित

Last Updated:

3 reasons defeat csk against pbks: चेन्नई सुपरकिंग्स की लगातार दूसरी हार के 3 बड़े कारण रहे. पंजाब किंग्स ने सीएसके को उसके गढ़ में 5 विकेट से हरा दिया. पंजाब किंग्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें आंकड़ों में भी साफ झलकती हैं. आईपीएल के इतिहास में यह पांचवां मौका है जब सीएसके को 200 से अधिक रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बावजूद पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ चेन्नई ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.अब वे दुनिया की किसी भी एक टीम के खिलाफ 200 प्लस का स्कोर बनाकर सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बन गई.सीएसके अगर ये 3 गलती नहीं करती तो शायद यह जीत उसके नाम होता.

हार के गुनहगार: 3 वजह... जिसकी वजह से सीएसके अपने ही घर में हुई चारो खाने चित Zoom

सीएसके की हार के 3 गुनहगार.

नई दिल्ली. कप्तान श्रेयस अय्यर के शानदार अर्धशतक की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया. श्रेयस ने 29 गेंद में 50 रन बनाए और निहाल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन की अहम साझेदारी की. पंजाब ने 210 रन का लक्ष्य आठ गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल करते हुए लगातार दूसरी जीत दर्ज की जबकि चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार थी. पंजाब के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने बड़ा लक्ष्य के बावजूद संयम के साथ बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरूआत दी.प्लेयर ऑफ द मैच बने प्रियांश आर्य ने 11 गेंद में 39 , प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 43 और कूपर कोनोली ने 22 गेंद में 36 रन बनाए. चेन्नई की हार के तीन गुनहगार रहे. बल्लेबाजी में संजू सैमसन नाकाम रहे वहीं गेंदबाजी में दोनों स्पिनर नूर अहमद और राहुल चाहर ने खूब रन लुटाए और वे विकेट भी नहीं ले सके.

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे. ओपनिंग में उतरे सैमसन सात गेंदों पर सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए.इससे पहले भी वह पहले मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे. गेंदबाजी में जहां चेन्नई को विकेट की जरूरत थी वहां उसके स्पिनर नाकाम रहे. नूर अहमद ने 4 ओवर में 38 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला वहीं राहुल चाहर ने चार ओवर में 46 रन लुटाए और उन्हें भी कोई विकेट हासिल नहीं हुआ. सीएसके की हार में ये तीनों खिलाड़ी गुनहगार रहे. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए. गायकवाड़ भी लय में नहीं दिखाई दे रहे हैं.

सीएसके की हार के 3 गुनहगार.

‘हमारी स्पिन जोड़ी के लिए दिन अच्छा नहीं रहा’
ऋतुराज गायकवाड़ ने हार पर निराशा जताते हुए स्वीकार किया कि टीम का गेंदबाजी विभाग उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया. गायकवाड़ का मानना था कि 200 से अधिक का स्कोर चेपॉक के बड़े मैदान और पिच की स्थिति के हिसाब से काफी अच्छा था, क्योंकि पिच पर गेंद थोड़ा रुककर आ रही थी और स्पिनर्स के लिए ग्रिप मौजूद थी.उन्होंने बताया कि टीम की रणनीति इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अतिरिक्त गेंदबाज लाकर बीच के ओवरों में दबाव बनाने की थी, लेकिन स्पिन जोड़ी के लिए दिन अच्छा नहीं रहा. उन्होंने कहा कि सही समय पर सटीक गेंदबाजी न कर पाने और ओवर की लय बिगड़ने के कारण पंजाब के बल्लेबाजों पर जरूरी दबाव नहीं बन सका, जिससे मैच उनके हाथ से निकल गया.

‘टीम का बैटिंग ऑर्डर सही दिशा में है’
हालांकि, इस हार के बावजूद ऋतुराज ने बल्लेबाजी में कई सकारात्मक पहलुओं को बताया. उन्होंने आयुष म्हात्रे की शानदार पारी की सराहना करते हुए कहा कि उनके इस प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा. कप्तान ने अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए कहा कि वे पिच के व्यवहार को देखते हुए एक छोर संभालकर खेलना चाहते थे ताकि जमे हुए बल्लेबाज आयुष को खुलकर खेलने की आजादी मिले. उन्होंने स्वीकार किया कि वह खुद गलत समय पर आउट हो गए, लेकिन शिवम दुबे और आयुष की बल्लेबाजी ने यह भरोसा दिलाया है कि टीम का बैटिंग ऑर्डर सही दिशा में है. अब उनका पूरा फोकस गेंदबाजी में सुधार कर आगामी मैचों में वापसी करने पर है.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP