Aaj Ka Meen Rashifal 04 April 2026: मीन राशि वालों के लिए मुश्किलों से भरा रहेगा दिन, फैसलों में जल्दबाजी पड़ेगी भारी, भूलकर भी न करें ये गलती

Share to your loved once


Last Updated:

आज का मीन राशिफल, Pisces Horoscope Today: मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है. कारोबार से जुड़े जातकों को नुकसान की संभावना है. सेहत के लिहाज से पुराने रोगों में कुछ पीड़ा हो सकती है. हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर प्यार बढ़ेगा.

Aaj Ka Meen Rashifal 04 April 2026, आज का मीन राशिफल: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है. ग्रहों की विपरीत स्थिति के कारण कई काम अटक सकते हैं और मन में बेचैनी बनी रह सकती है. आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी, जिससे नकारात्मक सोच हावी हो सकती है. किसी भी कार्य में देरी या रुकावट से निराशा बढ़ सकती है. ऐसे में जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना जरूरी है.

उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, आज मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है. पहले से चल रही चिंताएं कम होने के बजाय और गहरी हो सकती हैं. इसलिए धैर्य रखें, विवादों से दूर रहें और सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएंगे तो अच्छा रहेगा.

मीन राशि का करियर और व्यापार राशिफल
मीन राशि के लोगों के लिए आज करियर के मामले में दिन सामान्य रहेगा.पहले से अटके हुए काम पूरे होने के संकेत हैं, जिससे राहत मिलेगी. हालांकि, लापरवाही और टालमटोल से नुकसान हो सकता है. सफलता पाने के लिए मेहनत और फोकस बनाए रखना जरूरी है, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं. व्यापार के लिहाज से आज का दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा.काम के सिलसिले में की गई यात्रा भी निराशा दे सकती है और नया ऑर्डर मिलने की संभावना कम रहेगी. एक के बाद एक अवसर हाथ से निकल सकते हैं, जिससे मन परेशान रहेगा. निर्णय लेने में देरी नुकसान बढ़ा सकती है, इसलिए लापरवाही से बचें.

मीन राशि का स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम रहेगा. मानसिक तनाव और थकान महसूस हो सकती है. इनसे बचने के लिए ध्यान और योग करना लाभकारी रहेगा. छोटी-मोटी बीमारियों से बचाव के लिए पौष्टिक आहार लेना आवश्यक होगा. आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन मिला-जुला रह सकता है. खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम होते-होते पुरानी निवेश की गई पूंजी से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं. साथ ही पूंजी निवेश के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा.

मीन राशि वालों का लव लाइफ राशि 
लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा संकेत दे रहा है. पार्टनर से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे पुराने मतभेद धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं. अगर आप अपने साथी को कोई छोटा सा तोहफा देते हैं, तो रिश्ते में अपनापन और भी बढ़ेगा. बीती दूरियां कम होंगी और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा. शादीशुदा जीवन में भी आपकी मीठी वाणी और समझदारी रिश्ते में प्यार और सामंजस्य बनाए रखेगी, जिससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा.

मीन राशि वाले जरूर करें ये उपाय
आज आपके लिए लकी नंबर 6 रहेगा. यह अंक आपको सफलता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगा. वहीं आज के दिन इस राशि के जातक जो धर्म-कर्म के साथ दान-पुण्य में रुचि रखते हैं, उन्हें चाहिए कि आज के दिन शनि देव के मंदिर जाकर भगवान को तेल से अभिषेक कराएं. उसके बाद गरीबों में काले वस्तु का दान-वितरण करें, जिससे आज का दिन बेहतरीन हो सके.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP