NMCC के ‘एक सुर, भारत की आवाज’ पहुंचे बॉलीवुड के सितारे, मुकेश-नीता अंबानी ने खुद किया स्वागत

Share to your loved once


होमवीडियोदेश

NMCC के ‘एक सुर, भारत की आवाज’ पहुंचे बॉलीवुड के सितारे, मुकेश-नीता अंबानी ने खुद किया स्वागत

X

title=

NMCC के ‘एक सुर, भारत की आवाज’ पहुंचे बॉलीवुड के सितारे, मुकेश-नीता अंबानी ने खुद किया स्वागत

 

arw img

मुंबई का नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर अपनी स्थापना के 3 साल पूरे होने पर जश्न मना रहा है. इस मौके पर यहां फिल्म और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंच रही हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी खुद मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं. तीसरी सालगिरह के अवसर पर ‘एक सुर, भारत की आवाज’ नाम से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें देश‑दुनिया की जानी‑मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं. नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और कला को विश्व स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है. नीता अंबानी ने कहा कि केंद्र की शुरुआत में उन्होंने वादा किया था कि भारत की श्रेष्ठ कला को दुनिया तक पहुंचाएंगे और दुनिया की श्रेष्ठ कला को भारत लाएंगे, और वे भारतीय कलाकारों व कारीगरों को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP