सोनम कपूर ने दूसरी बार मां बनने के बाद किया पहला पोस्ट, दिखाई नवजात बेटे की पहली झलक, डॉक्टर्स के नाम लिखा नोट
Last Updated:
सोनम कपूर ने दूसरी डिलीवरी के बाद अपने न्यूबॉर्न बेटे की पहली झलक शेयर की है. उन्होंने दिल छू लेने वाली तस्वीरें पोस्ट कर अस्पताल की टीम का धन्यवाद किया. सोनम अपने बेबी को गोद में लिए लेटी हुईं और मंद-मंद मुस्कुरा रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह एक टेबल पर बैठ कर खा रही हैं.

सोनम कपूर ने मां बनने के बाद की पहली पोस्ट. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @sonamkapoor)
मुंबई. सोनम कपूर ने 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे का जन्म दिया. डिलीवरी के कुछ दिन बाद सोनम ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे को गोद में लिए हुए एक तस्वीर शेयर की, साथ ही डिलीवरी से पहले की अपनी एक फोटो भी पोस्ट की. एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के साथ एक लंबा नोट भी लिखा. सोनम ने इन झलकियों को साझा करते हुए एचएन रिलायंस अस्पताल का धन्यवाद किया और कहा कि यहां का अनुभव बेहद खास रहा. उन्होंने अपने डॉक्टर का भी आभार जताया, जो दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान उनको गाइड करते रहे.
सोनम कपूर ने पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में सोनम अस्पताल के बेड पर लेटी हैं और अपने बेटे को गोद में लिए हुए हैं, दोनों की आंखें बंद हैं. दूसरी तस्वीर में वह बैठी हैं और खाना खा रही हैं. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए पूरी टीम का धन्यवाद किया और लिखा, “उनकी कोमलता, सहानुभूति और सच्ची देखभाल के लिए मैं आभारी हूं. यह हमेशा अस्पताल में उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन ऐसा होना चाहिए और इसी वजह से यह अनुभव मेरे लिए और भी खास बन गया.”
View this post on Instagram