रोहित या बुमराह नहीं, 20 साल का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का ‘एक्स फैक्टर’, हेड कोच ने खुद माना

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

रोहित या बुमराह नहीं, 20 साल का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का ‘एक्स फैक्टर’

Last Updated:

Mumbai Indians x factor: मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने 20 साल के अफगानिस्तानी क्रिकेटर अल्लाह गजनफर को टीम के एक्स फैक्टर खिलाड़ी बताया है. इस युवा स्टार की केकेआर के खिलाफ मैच में बॉलिंग कुछ खास नहीं रही थी. हालांकि, जयवर्धने ने भरोसा जताते हुए उन्हें फ्यूचर स्टार बताया.

रोहित या बुमराह नहीं, 20 साल का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का 'एक्स फैक्टर'Zoom

अल्लाह गजनफर को हेड कोच ने बताया एक्स फैक्टर.

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के युवा स्पिनर अल्लाह गजनफर का बचाव करते हुए उन्हें टीम का ‘एक्स फैक्टर’ बताया. 20 साल के गजनफर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के पहले मैच में 51 रन दिए थे. जयवर्धने ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई के मैच से पहले कहा, ‘वह भविष्य का खिलाड़ी है. उसका कद इतना अच्छा है कि वह कमाल कर सकता है. वह बेहतर प्रदर्शन करेगा.’

उन्होंने कहा, ‘इसके लिए उसे अनुभव की जरूरत है. उसे श्रीलंका के खिलाफ खेलना था लेकिन टूर्नामेंट रद्द हो गया. मैं चिंतित नहीं हूं. उसने अच्छी गेंदबाजी की. पूरे मैच में चार पांच खराब गेंदों का उसे नुकसान हुआ.’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस तरह का एक्स फैक्टर गेंदबाज टीम में है. उनके अलावा मिचेल सेंटनेर, विल जैक्स और मयंक मार्कडेय भी टीम में हैं जिससे अलग-अलग हालात में अलग संयोजन आजमा सकते हैं. टूर्नामेंट के बाद के दौर में.’

अल्लाह गजनफर को हेड कोच ने बताया एक्स फैक्टर.

पांच बार की चैंपियन मुंबई ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था लेकिन जयवर्धने ने कहा कि टीम के प्रदर्शन में निरंतरता है. उन्होंने कहा, ‘दस टीमों के होने से प्रतिस्पर्धा कड़ी है, लेकिन पिछले पांच साल में हम दो या तीन बार प्लेऑफ में पहुंचे हैं. एक टीम के तौर पर हमें पता है कि हमने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है.’

उन्होंने कहा, ‘हमें बस अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखना होगा और अच्छी क्रिकेट खेलनी होगी. हम अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचेंगे. हमें अब तक जो भी कामयाबी मिली है, वो एक ही तरह से काम करने से मिली है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें कुछ अलग करने की जरूरत है. जब तक हम हर मैच में अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं और मैदान के अंदर-बाहर एक बेहतर टीम और फ्रेंचाइजी बनने की कोशिश कर रहे हैं, मुझे लगता है कि नतीजे खुद-ब-खुद अच्छे आएंगे.’

दबाव को लेकर जयवर्धने ने कहा, ‘सीजन की शुरुआत में ही खुद पर यह दबाव डालने का कोई फायदा नहीं कि हमने 4 साल से ट्रॉफी नहीं जीती है. सच तो यह है कि कुछ टीमें ऐसी भी हैं जिन्होंने कभी भी जीत हासिल नहीं की है. हम किसी का मजाक नहीं उड़ा रहे हैं, लेकिन पूरे सम्मान के साथ हमारा मानना है कि हम अपनी प्रक्रिया पर भरोसा रखेंगे और खुद को बेहतर बनाने पर काम करेंगे.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP