चावल-दाल से बनी ये स्पेशल डिश, जो जीरो ऑयल से होती है तैयार, खाते ही आपकी जुबान की हो जाएगी बल्ले-बल्ले!
Last Updated:
Food Recipe: आज के दौर में लोगों हेल्दी खाना ज्यादा प्रीफर करते हैं. इसी को देखते हुए आज आपको एक ऐसी स्पेशल डिश के बारे में बताने वाले हैं, जिसे जीरो ऑयल से तैयार किया जा सकता है और इसका स्वाद आपके जुबान की बल्ले-बल्ले कर देगा.
गाजीपुर: क्या आपने कभी मद्रास के स्वाद में गाजीपुर का तड़का चखा है? अफीम फैक्ट्री के पास एक ऐसी खास रेसिपी मशहूर हो रही है, जिसने साउथ इंडियन के जायके को यहां की मिट्टी से जोड़ दिया है. सहजन और लौकी जैसी ताजी स्थानीय सब्जियों के इस्तेमाल से बना यह उत्तपम और उसकी रेसिपी लोगों को खूब भा रही है. 5 साल पहले मुंबई की गलियों में मद्रासी डिश बनाना सीखने वाले दिनेश आज गाजीपुर के लोगों को दक्षिण भारतीय स्वाद का एक ऐसा हेल्दी टेस्ट परोस रहे हैं, जो स्वाद में बेमिसाल और सेहत में जीरो-ऑयल (बिना तेल का) है.
दिनेश बताते हैं कि उन्होंने मुंबई में मद्रासी लोगों के साथ रहकर करीब 5 साल तक उत्तपम और सांभर बनाने की बारीकियां सीखीं. वहां उन्हें सिखाया गया कि कैसे चावल और धुली उड़द की दाल को भिगोकर एक परफेक्ट बैटर तैयार किया जाता है. दिनेश कहते हैं कि अच्छे बटर (बैटर) के लिए रात में ही दाल-चावल पीसकर उसमें थोड़ा सोडा मिला देना चाहिए, ताकि वह अच्छे से फुल जाए और सॉफ्ट बने.
इन सब्जियों का करें इस्तेमाल
हैरानी की बात यह है कि दिनेश ने दक्षिण भारतीय डिश को गाजीपुर की जलवायु और यहां मिलने वाली सब्जियों के हिसाब से ढाल लिया है. वे अपने उत्तपम में प्याज, टमाटर के साथ-साथ बारीक कटी पत्तागोभी और स्थानीय मौसमी सब्जियों का भरपूर इस्तेमाल करते हैं.
बिना तेल के स्टीम कुकिंग का जादू
दिनेश के उत्तपम की सबसे बड़ी खासियत इसका जीरो-ऑयल होना है. वे बताते हैं कि बिना तेल के भी बेहतरीन जायका लाया जा सकता है. इसके लिए वे मसालों को हल्का ड्राय रोस्ट (सूखा भूनना) करते हैं. नॉन-स्टिक तवे पर बैटर डालकर उसे ढ़ककर भाप में पकाया जाता है, जिससे उत्तपम अंदर से मुलायम और बाहर से हल्का क्रिस्पी रहता है.
सांभर में गाजीपुर की ताजी सब्जियां
दिनेश का सांभर भी आम सांभर से अलग है. वे इसमें गाजीपुर की स्थानीय पसंद जैसे लौकी, कद्दू, परवल और बैंगन का इस्तेमाल करते हैं. आजकल के मौसम में वे सहजन (Drumsticks) भी डालते हैं, जो न केवल स्वाद बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी रामबाण है. उनका कहना है कि स्थानीय जलवायु के हिसाब से ये सब्जियां पचाने में आसान और पौष्टिक होती हैं.
प्रोफेशनल रेसिपी और न्यूट्रिशन गाइड
दिनेश की तकनीक पर आधारित यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो डाइट पर हैं. उन्होंने बताया कि बैटर का अनुपात 1 कप चावल और ½ कप उड़द दाल (6-8 घंटे भिगोकर) होना चाहिए. प्रोफेशनल टिप में फर्मेंटेशन (खमीर) पाचन के लिए अच्छा है. अगर समय कम हो, तभी सोडा का प्रयोग करें. सब्जियों में प्याज, टमाटर और पत्तागोभी को बारीक काटकर ऊपर से डालें.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.