Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास! एक फैसला बदल सकता है आपकी किस्मत
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. आज आप पूरे दिन काम को लेकर व्यस्त भी रहेंगे, लेकिन अपने व्यस्त समय के बावजूद आपको अपने परिवार को वक्त जरूर देना होगा. उन्होंने कुछ उपाय भी बताए, जिससे जीवन मंगलमय रहेगा.
वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 4 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज स्वाति नक्षत्र और हर्षण योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. आज आप पूरे दिन काम को लेकर व्यस्त भी रहेंगे, लेकिन अपने व्यस्त समय के बावजूद आपको अपने परिवार को वक्त जरूर देना होगा. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं.
फाइनल होगी नई डील
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज आपके किसी पुराने दोस्त की मदद से कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. आज आप चाहे तो नया काम भी शुरू कर सकते हैं. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आप ऑफिस में काम को लेकर तनाव में भी रहेंगे. आज आप चाहे तो नौकरी में बदलाव भी कर सकते हैं. यह समय उसके लिए उपयुक्त है. बात निवेश की करें तो आज आप सोने चांदी में निवेश से बचें, वरना आपको नुकसान होने की भी संभावना है.
लव लाइफ में आएगी खुशहाली
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशहाली आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ जितना वक्त बिताएंगे, आप दोनों एक-दूसरे को उतना समझ पाएंगे. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी.
सरसों के तेल और दही का करें दान
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक दही और सरसों के तेल का दान करेंगे और हनुमान जी की पूजा आराधना करेंगे, तो इससे आपके सारे संकट दूर होंगे.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.