ब्रेसलेट खा गया चोर, फिर उसके साथ बार-बार बाथरूम जाती थी पुलिस, मल के रास्ते निकल आया

Share to your loved once


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चोर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया और फिर उसकी तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसका एक्सरे कराया गया. जिसमें पता चला कि उसके पेट में ब्रेसलेट फंस गया है.

ब्रेसलेट खा गया चोर, फिर उसके साथ बाथरूम जाने लगी पुलिस, मल के रास्ते...Zoom

बरेली में चोर ने निगल लिया चांदी का ब्रेसलेट.

बरेलीः उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस के लिए एक चोर बड़ी मुसीबत बन गया. जिस चोर को पकड़ने के बाद पुलिस वाहवाही की तलाश में थी. वही गले की फांस बन गया और कार्रवाई का डर सताने लगा. हालांकि भला हो उन डॉक्टर्स का, जिन्होंने चोर का गुनाह तो साबित किया ही और उसकी जान भी बचा ली. दरअसल, चोर ने एक घर में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. चोरी के ब्रेसलेट को चोर ने हाथ में पहन लिया. लेकिन वह यह भूल गया कि उसकी पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है और पुलिस उसका पीछा कर रही है.

पकड़ा गया चोर निकला खूंखार
पुलिस जैसे ही चोर के करीब पहुंची चोर ने हाथ में पहना हुआ ब्रेसलेट पुलिस को देखते ही निगल लिया. फिलहाल अब पुलिस ने चोर और उसके साथी को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और नकदी समेत सारा सामान बरामद करने के साथ ही अब दोनों चोरों को जेल भेजने के बाद राहत की सांस ली है. इस शातिर चोर की पहचान सिकंदर के रूप में हुई है. इसके खिलाफ डेढ़ दर्जन से ज्यादा गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं.

चोरी का सामान का हुआ बंटवारा, हिस्से में आया था ब्रेसलेट
इस चोर सिकंदर उर्फ छोटा ने बीती 30 मार्च को थाना बारादरी इलाके के सम्राट अशोक नगर कॉलोनी के एक बंद घर में अपने साथियों के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. घर से नकदी, बुलेट मोटरसाइकिल समेत सोने चांदी का सामान समेट कर ले गए थे. चोर सिकंदर को बंटवारे में नकदी के साथ-साथ चांदी का ब्रेसलेट भी हिस्से में आया था. चोर सिकंदर ने वह ब्रेसलेट अपने हाथ में पहन लिया और सोचा पुलिस अब कभी उस तक नहीं पहुंच पाएगी. अपने साथियों के साथ आराम से घूमने फिरने लगा.

पुलिस के सामने ही ब्रेसलेट निगल गया
वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश तेज कर दी और 24 घंटे के भीतर पुलिस चोर सिकंदर उर्फ छोटा के करीब तक पहुंच गई. पुलिस ने चोर सिकंदर उर्फ छोटा को हिरासत में थाने लाकर जब उससे पूछताछ शुरू की तो उसने थाने में ही हाथ में पहना हुआ ब्रेसलेट पुलिस के सामने मुंह में रखकर निगल लिया. चोर की इस करतूत से थाने में मौजूद इंस्पेक्टर डीएसपी समेत तमाम पुलिस कर्मियों के हाथ पांव फूल गए और कुछ ही देर के बाद चोर सिकंदर बेहोश हो गया.

एक्सरे में ब्रेसलेट की हुई पुष्टि
फौरन ही चोर सिकंदर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. वही जैसे ही चोर की करतूत बरेली में तैनात वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लगी तो उनका पारा चढ़ गया और मौके पर मौजूद थानेदार और डीएसपी समेत पूरे थाने की पुलिस पर कार्रवाई की तलवार लटक गई. डॉक्टर के इलाज के बाद चोर सिकंदर को होश आ गया. डॉक्टर ने उसके पेट का एक्सरे करवाया. पेट में ब्रेसलेट की पुष्टि हो गई. लेकिन इसके बाद वह 2 दिन तक वह शौच नहीं गया. उसने अपने शौच को रोक लिया.

मल के रास्ते बाहर आया ब्रेसलेट
डॉक्टर उसे लगातार दवाइयां के साथ केला खिला रहे थे. किसी तरह चोर सिकंदर फ्रेश होने जाए तो उसके मल से वह ब्रेसलेट बाहर आए. चोर सिकंदर उर्फ छोटा की निगरानी बढ़ा दी गई. उसके मल पास करने की निगरानी की जाने लगी. बहरहाल 2 दिन तक डॉक्टर की देखरेख में उसे ऐसी दवाइयां दी गई. केला खिलाए गए, जिससे आज मल पास हो गया और उसके माल से चोरी किया हुआ ब्रेसलेट बरामद हो गया.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP