वैभव सूर्यवंशी का बढ़ता कद…टैलेंट, संयम और छक्कों का शौक, बैटिंग कोच ने बताया ‘स्पेशल प्लेयर’

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सूर्यवंशी का बढ़ता कद, टैलेंट, संयम और छक्कों का शौक, कोच बोले- स्पेशल प्लेयर

Last Updated:

Vikram Rathour statement Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एक ‘विशेष खिलाड़ी’ बताते हुए उनके बेखौफ अंदाज और मानसिक परिपक्वता की सराहना की है. पहले मैच में पंद्रह गेंदों में पचासा जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव के लिए यह सीजन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सूर्यवंशी का बढ़ता कद, टैलेंट, संयम और छक्कों का शौक, कोच बोले- स्पेशल प्लेयर Zoom

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया स्पेशल प्लेयर.

नई दिल्ली. आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है. इस सीजन में जिस एक नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह है 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी. राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने वैभव की असाधारण क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें एक बेहद खास खिलाड़ी करार दिया. राठौर ने कहा कि वैभव न केवल अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व खेल दिखा रहे हैं, बल्कि वे अपने आसपास बने हाइप को भी पूरी तरह सही साबित कर रहे हैं.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के लिए पिछला साल किसी सपने से कम नहीं रहा. पिछले आईपीएल सीजन में एक ‘ब्रेकआउट’ खिलाड़ी के रूप में उभरने के बाद, उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में भी अपनी चमक बिखेरी. मौजूदा सीजन के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 128 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने महज 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं.

वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स के कोच ने बताया स्पेशल प्लेयर.

‘वह एक बहुत ही विशेष खिलाड़ी हैं’
विक्रम राठौर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,’मेरे विचार उन्हें लेकर बहुत स्पष्ट हैं. वह एक बहुत ही विशेष खिलाड़ी हैं. पिछले साल भी मेरा यही मानना था और आईपीएल के बाद उन्होंने जो प्रगति की है, वह शानदार है. वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और वर्तमान में बेहतरीन क्रिकेट खेल रहे हैं.’

सूर्यवंशी की सफलता का क्रेडिट ‘टेम्परमेंट’ को भी जाता है
राठौर ने इस बात पर जोर दिया कि वैभव की सफलता का श्रेय उनकी केवल प्रतिभा को ही नहीं, बल्कि उनके ‘टेम्परमेंट’ (मिजाज) को भी जाता है. एक 15 साल के बच्चे के लिए इतने बड़े मंच पर बिना किसी दबाव के खेलना अद्भुत है. फ्रेंचाइजी उन्हें किसी भी तरह के अनावश्यक तकनीकी बदलावों से बचा रही है और उनके साथ निरंतर संवाद बनाए हुए है. कोच ने बताया कि वैभव मानसिक रूप से बहुत शांत और रिलैक्स्ड रहते हैं, और वे बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लेते हैं.

बटलर की वापसी और गुजरात टाइटंस की तैयारी
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के खेमे में भी आगामी मैचों को लेकर काफी हलचल है. जीटी के सहायक कोच आशिष कपूर ने इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर का बचाव किया है, जो वर्तमान में एक खराब दौर (Lean Patch) से गुजर रहे हैं. कपूर का मानना है कि बटलर जैसे दिग्गज खिलाड़ी के लिए फॉर्म में वापसी करना बस एक अच्छी पारी की बात है. कपूर ने कहा, ‘बटलर एक टॉप क्लास खिलाड़ी हैं और वह सही रास्ते पर हैं. उनमें रनों की भूख अभी भी बरकरार है और वे अपने खेल पर गर्व करते हैं. हमें उम्मीद है कि वे जल्द ही अपने पुराने अंदाज में नजर आएंगे.’

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP