‘मेरे दिल के करीब रहेंगे’, सोमी अली ने मिथुन चक्रवर्ती के साथ की सबसे ज्यादा फिल्में, बताया अपना फेवरिट हीरो

Share to your loved once


Last Updated:

सोमी अली का वैसे तो सलमान खान के साथ अफेयर और ब्रेकअप चर्चा में रहा. 90 के दशक में दोनों लाइमलाइट में रहे. सोमी टॉप हीरोइन बनी. उन्होंने सबसे ज्यादा मिथुन चक्रवर्ती के साथ काम किया. उन्होंने मिथुन को अपना फेवरिट स्टार और गुरु बताया. दोनों ने ‘यार गद्दार’, ‘तीसरा कौन’ और ‘कृष्ण अवतार’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था.

ख़बरें फटाफट

'मेरे दिल के करीब रहेंगे', सोमी अली ने मिथुन के साथ की सबसे ज्यादा फिल्मेंZoom

सोमी अली और मिथुन चक्रवर्ती. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @realsomyali)

मुंबई. सोमी अली का 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं. उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर अपने पसंदीदा को-स्टार और मेंटर मिथुन चक्रवर्ती को पोस्ट के जरिए याद किया. सोमी ने मिथुन के साथ अपने एक पुराने सीन को शेयर किया और उसमें मशहूर गाना ‘जिम्मी जिम्मी’ भी ऐड किया. पोस्ट में सोमी ने लिखा, “मेरे पसंदीदा सह-कलाकार, मेरे गुरु, एक बेहतरीन इंसान, असाधारण प्रतिभा के धनी और बिल्कुल अहंकारहीन. मैंने जानबूझकर जितनी भी फिल्में कीं, उनमें से सबसे ज्यादा मिथुन दा के साथ की थीं.”

सोमी अली ने आगे लिखा, “मैं उन्हें बहुत याद करती हूं और पर्दे पर बिताए हमारे पलों और मियामी की एक भोली-भाली लड़की को उन्होंने जो ज्ञान दिया, उसे कभी नहीं भूलूंगी. आप हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगे और आपके लिए मेरी प्रार्थनाएं हमेशा रहेंगी.” 90 के दशक में सोमी अली ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था.

सोमी अली ने मिथुन चक्रवर्ती जैसे बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की और दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुईं. मिथुन चक्रवर्ती उस समय डिस्को डांसर और एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते थे. दोनों एक्टर्स के बीच स्क्रीन पर अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली थी. सोमी और मिथुन ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘यार गद्दार’, सस्पेंस फिल्म ‘तीसरा कौन’ और इसके अलावा ‘कृष्णा अवतार’ शामिल है.

View this post on Instagram



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP