3 बैट हुए फेल… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त ने चौथे बल्ले से मचाई तबाही, पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली आतिशी पारी
Last Updated:
Ayush Mhatre Super Innings: वैभव सूर्यवंशी के दोस्त आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेली. आयुष ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन जैसे दिग्गज गेंदबाजों की गेंदों पर खूब रन बनाए.मार्को स्टोइनिस की गेंद पर भी आयुष ने छक्का जड़ा.

युवा ओपनर आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली शानदार पारी.
नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी के ‘दोस्त’ आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार पारी खेलकर खूब वाहवाही लूटी. अठारह वर्षीय आयुष ने मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस और जेवियर बार्टलेट जैसे धाकड़ तेज गेंदबाजों की गेंदों पर खूब रन बनाए. अपनी कप्तानी में इंडिया को अंडर 19 वर्ल्ड कप दिलाने वाले आयुष की बल्लेबाजी को देखकर सब हैरान रह गए. उन्हें इस दौरान दो जीवनदान मिले. जिसका उन्होंने बखूबी फायदा उठाया. दाएं हाथ के बल्लेबाज आयुष का पहला कैच युजवेंद्र चहल ने टपकाया जबकि दूसरा कैच विजय कुमार वैशाख ने छोड़ा.
अंडर 19 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) के कप्तान और उनके सलामी जोड़ीदार आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 43 गेंदों पर 73 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल हैं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे आयुष ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 96 रन की साझेदारी की. आयुष ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा.
युवा ओपनर आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेली शानदार पारी.
विजयकुमार ने आयुष को किया आउट
मैच के 13वें ओवर में विजयकुमार वैशाख ने पंजाब किंग्स को बड़ी सफलता दिलाते हुए आयुष म्हात्रे की तूफानी पारी का अंत कर दिया. क्रीज पर पूरी तरह सेट हो चुके म्हात्रे ने वैशाख की एक फुल-लेंथ (योर्कर के करीब) गेंद पर अपना सिग्नेचर स्लाइस शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन इस बार गेंद सीधे शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े युजवेंद्र चहल के हाथों में चली गई. चहल ने आराम से उंगलियां ऊपर की ओर रखते हुए एक शानदार कैच लपका. म्हात्रे ने अपनी इस शानदार पारी में 43 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के शामिल थे.
फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए
आईपीएल 2026 अपनी अनिश्चितताओं के लिए जाना जाता है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में जो हुआ, उसने रोमांच की जगह हंसी का ऐसा तड़का लगाया कि फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पाए. संजू सैमसन के आउट होने के बाद जब युवा सनसनी आयुष म्हात्रे नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए, तो मैच शुरू होने से पहले ही एक ऐसा ड्रामा शुरू हुआ जिसने चेपॉक के मैदान पर सबको हैरत में डाल दिया.
क्या कहता है नियम
नियम के मुताबिक, आयुष म्हात्रे के बल्ले की चौड़ाई जांचने के लिए अंपायर ने ‘बैट गेज’ (Bat Gauge) मंगवाया गया. हैरानी तब हुई जब उनका बल्ला गेज के आर-पार नहीं जा सका. म्हात्रे ने तुरंत दूसरा बल्ला मंगवाया, लेकिन वह भी फेल हो गया. इसके बाद तीसरा बल्ला मैदान पर आया, पर नतीजा वही रहा. बल्ला गेज में फंस गया. अपनी पहली बड़ी पारी खेलने को बेताब युवा म्हात्रे क्रीज पर पूरी तरह घबराए हुए और कन्फ्यूज नजर आ रहे थे, जबकि स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है.
फिर कहानी में आया ट्विस्ट
तभी इस पूरी कहानी में एक ऐसा ‘ट्विस्ट’ आया जिसने अंपायरिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए. अंपायर ने जब गेज को गौर से देखा और उसे उल्टा (Inverted) पाया. उन्होंने उसे घुमाकर सीधा किया. जैसे ही गेज सीधा हुआ, म्हात्रे का वही ‘असली’ बल्ला बिना किसी रुकावट के उसमें से पास हो गया. यानी अब तक जितने भी बल्ले रिजेक्ट हुए थे, उसकी वजह बल्ला नहीं बल्कि अंपायर द्वारा गेज को उल्टा पकड़ना था. इस पूरी प्रक्रिया में दो बार सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मैदान पर दौड़े, म्हात्रे का कीमती वक्त बर्बाद हुआ और मैदान पर अजीबोगरीब स्थिति बनी रही.
About the Author
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें