यूपी में आया आंधी-तूफान, हो रही है मूसलाधार बारिश, चल रही है तेज हवा
Last Updated:
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में फिलहाल मूसलाधार बारिश हो रही है. नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है. साथ ही आसमान से ओले भी गिर रहे हैं. इस तरह की बारिश से खेती को अधिक नुकसान पहुंचने वाला है.

नोएडा-गाजियाबाद सहित यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश. (सांकेतिक तस्वीर)
UP Weather News: उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. शुक्रवार की शाम होते-होते मौसम का रुख बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है. सहारनपुर, देवबंद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, हस्तिनापुर, बड़ौत, बागपत, खेकरा, मोदीनगर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, पहासू, जट्टारी, अतरौली, बरसाना, राया, हाथरस और मथुरा में बारिश के साथ-साथ 30से 40किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल रही है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें