जिस शिक्षक भर्ती के दम पर उड़ रहीं थीं ममता बनर्जी, उस पर चुनाव के वक्त लग गया अड़ंगा
जिस शिक्षक भर्ती के दम पर उड़ रहीं थीं ममता, उस पर चुनाव के वक्त लगा अड़ंगा
Last Updated:
बोर्ड ने 12 मार्च को कई जिलों के लिए इंटरव्यू शेड्यूल जारी किया था. लेकिन अब 1 अप्रैल को एक नया नोटिफिकेशन जारी कर सभी पुराने डेट्स कैंसिल कर दिए गए हैं. बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया है. लेकिन इसके पीछे चल रहे पश्चिम बंगाल चुनाव को अहम वजह माना जा रहा है. यह फैसला हजारों कैंडिडेट्स के लिए भारी परेशानी बन गया है.

टीईटी के इंटरव्यू के रुकने से ममता बनर्जी को झटका लगा है. (फाइल फोटो)
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच 2022 प्राथमिक शिक्षक अहर्ता परीक्षा (टीईटी) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की साक्षात्कार प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है. लिखित परीक्षा 11 दिसंबर 2022 को आयोजित की गई थी और लिखित परीक्षा के परिणाम 10 फरवरी 2023 को घोषित किए गए थे. इसके बाद, पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने इस साल 12 मार्च को एक अधिसूचना जारी करके पुरुलिया, बांकुड़ा, मालदा, पश्चिम बर्धमान और बीरभूम समेत कई जिलों के उम्मीदवारों के लिए जिला-वार साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित किया था.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें