baba vanga prediction 2026 weekly lucky rashifal 6 to 12 April | बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 6 से 12 अप्रैल

Share to your loved once


Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: दुनिया की मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां समय-समय पर चर्चा में रहती हैं. एक बार फिर उनकी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. ज्योतिषीय विश्लेषण और उनके कथनों के आधार पर माना जा रहा है कि अप्रैल का यह सप्ताह पांच राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. आइए देखते हैं 6 से 12 अप्रैल को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…

अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 5 राशियों को मिलेगी हर सुख-सुविधाZoom

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: बाबा वेंगा अपनी भविष्यवाणियों की वजह से भारत समेत पूरे विश्व में फेमस हैं. बाबा वेंगा ने सदियों पहले कई भविष्यवाणी की थीं, जिनमें से कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं. बाबा वेंगा की अब अप्रैल के अगले सप्ताह 6 से 12 अप्रैल को लेकर की गईं भविष्यवाणियां काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. बाबा वेंगा के अनुसार, अप्रैल के इस सप्ताह में 5 राशियों को करियर, धन और संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. साथ ही ग्रहों की स्थिति भी अनुकूल बन रही है, जिससे इन राशियों को भाग्य का भी साथ मिलेगा. आइए देखते हैं 6 से 12 अप्रैल को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को लाभ होने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए 6 से 12 अप्रैल तक का समय बेहद कारगर साबित होने वाला है. इस सप्ताह आपको भाग्य का पूरा सपॉर्ट मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को अप्रैल के इस सप्ताह अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा और नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जिससे आपके करियर में अच्छी तरक्की होगी. अप्रैल के इस सप्ताह मेष राशि वालों के फ्लैट या जमीन खरीदने के सपने पूरे होंगे और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी.

सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए 6 से 12 अप्रैल तक का समय शुभ फलदायी रहने वाला है. सूर्य ग्रह के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से यह समय बेहद अनुकूल रहेगा, अचानक धन लाभ या किसी पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है. अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस सप्ताह वापस मिल सकता है. खुद का बिजनेस करने वालों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बिजनेस में चल रहीं समस्याएं भी दूर हो जाएंगी. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में मधुरता आएगी और यह समय नई योजनाएं शुरू करने के लिए भी शुभ माना जा रहा है.

वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों के लिए 6 से 12 अप्रैल तक का समय सफलता का संदेश लेकर आ सकता है. वृश्चिक राशि वालों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और आपके कार्यों की सराहना होगी. अगर आप कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको राहत मिलती दिखाई दे रही है. नौकरी और बिजनेस करने वालों को इस अवधि में नए अवसर मिल सकते हैं. साथ ही आपकी नेतृत्व क्षमता इस समय आपको आगे बढ़ाने में मदद करेगी. अगर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर अगर चिंतित हैं तो वह इस सप्ताह दूर हो जाएगी.

मकर राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 6 से 12 अप्रैल तक का समय शानदार रहने वाला है. मकर राशि वालों की पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रहीं समस्याएं दूर हो जाएंगी और कई समस्याओं से राहत भी मिलेगी. मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत रहने का संकेत दे रहा है. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं और जीवन में स्थिरता आएगी. साथ ही परिजन या प्रियजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है. अप्रैल के इस सप्ताह करियर में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं और किसी बड़े निर्णय से लाभ मिल सकता है.

कुंभ राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी

बाबा वेंगा के अनुसार, मकर राशि वालों के लिए 6 से 12 अप्रैल तक का समय मेहनत का फल मिलने का है. इस सप्ताह प्रतिष्ठित लोगों से आपकी जान-पहचान बनेगी, जिसका लाभ आपको भविष्य में भी मिलेगा. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में लंबे समय से किए गए प्रयास अब रंग लाएंगे और किसी पुराने निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ भी होगा. अगर आप काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होने की संभावना बन रही है. इस सप्ताह परिवार का सहयोग मिलेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. लव लाइफ में चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्ते में फिर से मजबूती देखने को मिलेगी.

About the Author

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP