लव ट्राइंगल, साजिश और दफन लाश! रायपुर में बड़ा खुलासा, नाबालिगों समेत 5 पकड़ाए

Share to your loved once


Last Updated:

रायपुर के अभनपुर में हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. जांच में लव ट्राइंगल और साजिश का एंगल सामने आया है. युवती ने बातचीत के बहाने युवक को बुलाया, जहां उस पर हमला किया गया और बाद में गला दबाकर हत्या कर दी गई. शव को दफनाया गया. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी फरार है.

ख़बरें फटाफट

लव ट्राइंगल, साजिश और दफन लाश! रायपुर में बड़ा खुलासा, नाबालिगों समेत 5 पकड़ाएZoom

रायपुर पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है.

रायपुर.  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में सामने आए बहुचर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में लव ट्राइंगल, साजिश और सुनियोजित तरीके से की गई वारदात ने पूरे घटनाक्रम को और गंभीर बना दिया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक को पहले बातचीत के बहाने बुलाया गया और फिर योजनाबद्ध तरीके से उस पर हमला किया गया. इस पूरे घटनाक्रम में एक युवती सहित पांच आरोपियों की भूमिका सामने आई है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं. घटना में प्रयुक्त ऑटो, लकड़ी व अन्य सामान जब्त किया गया है.

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी श्याम सुंदर सोनी और सावित्री साहू के बीच संबंध थे. मृतक द्वारा परेशान किए जाने की बात पर आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर नितेश की बेरहमी से पिटाई की, गला दबाया और अधमरी हालत में मुरूम गड्ढे में दफना दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. जांच के मुताबिक, इस हत्या के पीछे एक ही युवती से जुड़े रिश्तों ने विवाद को हिंसक रूप दे दिया. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में पीसी करते हुए पूरी जानकारी दी है. पुलिस का कहना है कि साक्ष्‍य जुटाए गए हैं और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला
अभनपुर थाने में दर्ज इस मामले में मृतक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गुमशुदगी के बाद जांच शुरू हुई थी. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर हत्या का खुलासा किया. जांच में सामने आया कि मृतक और मुख्य आरोपी श्याम सुंदर एक ही युवती के संपर्क में थे, जिससे विवाद की स्थिति बनी.

लव ट्राइंगल बना वजह
पुलिस के अनुसार, युवती और मृतक के बीच बातचीत के बहाने मुलाकात तय कराई गई. इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर युवती ने लोहे के पाइप से वार किया. हमले के बाद जब युवक जमीन पर गिर गया, तो मुख्य आरोपी श्याम सुंदर ने उसका गला दबाया. इसके बाद उसे मृत समझ लिया गया.

लाश ठिकाने लगाने की साजिश
हत्या के बाद आरोपी घबरा गए और सबूत मिटाने के लिए लाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई. श्याम सुंदर ने अपने साथियों, जिनमें दो नाबालिग और अन्य सहयोगी शामिल थे, की मदद से शव को ऑटो में ले जाकर सुनसान इलाके में दफन कर दिया. बताया गया है कि गड्ढा खोदने के बदले नाबालिगों को पैसे और शराब दी गई थी.

गिरफ्तारी और फरार आरोपी
पुलिस ने मुख्य आरोपी श्याम सुंदर और युवती को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) के एक होटल से गिरफ्तार किया. अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है, जबकि माइकल नाम का आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश हो रही है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है. अधिकारियों के अनुसार, इस केस में सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP