‘मेरी बातें मुस्कान लाएं तो गर्व की बात’, सीएम योगी आदित्यनाथ के मजाकिया अंदाज पर रवि किशन की दिल की बात

Share to your loved once


Last Updated:

भाजपा सांसद और एक्टर रवि किशन ने अपनी वेब सीरीज ‘मामला लीगल है 2’ के प्रमोशन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने मधुर और मजाकिया संबंधों पर बात की. रवि किशन ने कहा कि सीएम योगी एक बड़े स्टेट की जिम्मेदारी संभालते हैं, ऐसे में अगर उनकी बातों से मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यह उनके लिए गर्व और खुशी की बात है. उन्होंने पुराने वाकयों को याद करते हुए बताया कि कैसे उनकी हाजिरजवाबी पर सीएम अक्सर चुटकी लेते हैं. एक्टर ने अपने स्ट्रगल को याद करते हुए कहा कि उनका मकसद दुनिया में ‘आनंद रस’ और खुशियां बांटना है.

ख़बरें फटाफट

'गर्व की बात', सीएम योगी के मजाकिया अंदाज पर रवि किशन की दिल की बातZoom

सीएम योगी के साथ रवि किश्न का खास रिश्ता.

नई दिल्ली: भाजपा सांसद और मशहूर एक्टर रवि किशन की सुपरहिट वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुका है. इस बार वह वकील वीडी त्यागी से सीधे जज की कुर्सी तक का सफर तय कर रहे हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सीरीज के प्रमोशन के दौरान रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपने खास और मजाकिया रिश्तों पर खुलकर दिल की बात बयां की. उन्होंने बड़े ही बेबाक अंदाज में कहा कि अगर उनकी बातों या हरकतों से मुख्यमंत्री के चेहरे पर मुस्कुराहट आती है, तो यह उनके लिए सबसे बड़े गर्व की बात है. रवि किशन ने तो यहां तक कह दिया कि वह खुद चाहते हैं कि सीएम योगी उनकी ‘टांग-खिंचाई’ करें और उन्हें छेड़ें, क्योंकि एक इतने बड़े और जिम्मेदार स्टेट को संभालने वाले इंसान को तनाव के बीच थोड़ा हंसी-मजाक मिलना ही चाहिए.

योगी आदित्यनाथ और रवि किशन के बीच की यह बॉन्डिंग अक्सर पब्लिक मंचों पर भी देखने को मिल जाती है. गोरखपुर में एक इवेंट के दौरान जब सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए कहा था कि लोग अब आपसे छुट्टी चाहते हैं, तो वहां मौजूद हर शख्स ठहाके लगाने लगा था. ऐसे ही एक पुराने वाकये का जिक्र करते हुए रवि किशन ने बताया कि कैसे एक बार इलेक्ट्रिक श्मशान घाट के प्रचार के दौरान उन्होंने कह दिया था कि यहां जलने में आनंद आएगा और आप सीधे स्वर्ग जाएंगे, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे. रवि किशन का मानना है कि उन्हें भगवान शिव ने दुनिया में खुशियां और ‘आनंद रस’ बांटने के लिए ही भेजा है, इसलिए वह लोगों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते.

जनता के प्यार का जताया आभार
आज भले ही लोग रवि किशन की चमक-धमक वाली जिंदगी और उनकी सफलता को देखते हैं, लेकिन एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि यहां तक पहुंचने के पीछे उनका एक लंबा और कड़ा स्ट्रगल रहा है. उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी मुश्किलों का बोझ किसी और पर नहीं डालते और आज वह जो कुछ भी हैं, सिर्फ अपने दर्शकों और जनता के प्यार की वजह से हैं. उनके लिए तारीफ और निंदा से ज्यादा जरूरी यह है कि वह दूसरों के जीवन में मुस्कान ला सकें. रवि किशन की बातें दिखाती हैं कि राजनीति के बीच भी वह अपनी जिंदादिली और मजाकिया स्वभाव को बरकरार रखना जानते हैं, जो उन्हें जमीन से जुड़े एक सच्चे कलाकार के रूप में स्थापित करता है.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP