मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस के क्षेत्र में शुरू करें स्टार्टअप, होगी बंपरी कमाई, बस इन बातों का रखें ध्यान

Share to your loved once


Last Updated:

एक्सपर्ट माधुरी शर्मा के अनुसार जो भी युवा बिजनेस से संबंधित क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग का रास्ता तलाश रहे है. ऐसे सभी स्टार्टअप की शुरुआत करने वाले युवा बिजनेस से पहले उसकी मार्केटिंग का अवलोकन अवश्य करें. उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट की डिमांड, कीमत और लागत किस तरह से रहेगी. अगर वह उसका अध्ययन अच्छे से कर लेते हैं तो उससे बिजनेस के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे.

ख़बरें फटाफट

मेरठ: जो भी युवा मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित बिजनेस के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन उनके मन में यही सवाल है कि वह किस तरीके से अपनी बिजनेस को आगे बढ़ाएं. जिससे कि वह प्रोडक्ट को ब्रांड के तौर पर उभार सके. इन्ही़ बातों को देखते हुए लोकल18 की टीम द्वारा केंनरा ग्रामीण स्वरोजगार संस्थान में युवाओं को ट्रेनिंग उपलब्ध कराने वाली माधुरी शर्मा से खास बातचीत की.

एक्सपर्ट माधुरी शर्मा के अनुसार जो भी युवा बिजनेस से संबंधित क्षेत्र में मैन्युफैक्चरिंग का रास्ता तलाश रहे है. ऐसे सभी स्टार्टअप की शुरुआत करने वाले युवा बिजनेस से पहले उसकी मार्केटिंग का अवलोकन अवश्य करें. उन्होंने कहा कि प्रोडक्ट की डिमांड, कीमत और लागत किस तरह से रहेगी. अगर वह उसका अध्ययन अच्छे से कर लेते हैं तो उससे बिजनेस के क्षेत्र में बेहतर कर पाएंगे. इसके लिए युवा पुरानी दिल्ली स्थित बाजार का अध्ययन करते हुए नए बिजनेस को शुरू करने का बेहतर आइडिया ले सकते हैं. इसके माध्यम से बाजार डिमांड और सप्लाई का उनको बेहतर अनुभव होगा.

सरकार भी उपलब्ध करा रही है लोन

उन्होंने बताया कि सरकार भी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न स्कीम के अंतर्गत लोन उपलब्ध कराती है. जिसमें की ग्रामीण परिक्षेत्र से रहने वाले युवा जिला ग्रामोद्योग विभाग से  वह शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों वाले युवा जिला उद्योग केंद्र , उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित स्कीम का भी लाभ ले सकते हैं. जिसमें की 25 से लेकर 35% तक की सब्सिडी विभिन्न स्कीम के अंतर्गत उपलब्ध कराई जाती है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि इसमें आरक्षित वर्ग की महिलाओं और युवाओं को सब्सिडी की विशेष छूट का अलग से भी प्रावधान है. जिसमें 5% तक का अंतर हो सकता है. इसी के साथ उन्होंने बताया की वर्तमान समय में युवाओं के लिए सीएम युवा उद्यमी काफी बेहतर स्कीम संचालित है. जिसमें की ₹500000 तक का लोन उनका बिना गारंटी व बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है इसमें सरकार द्वारा ब्याज दिया जा रहा है साथ ही इसमें 10% सब्सिडी भी युवाओं को मिल रही है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि जब भी आप मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित बिजनेस की तरफ बढ़े. तो उसमें मुनाफा सीमत ही रखें. क्योंकि अगर आप बेहतर क्वालिटी के माध्यम से बाजार में अपनी जगह बना लेंगे. जितने आपके प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ती जाएगी उतनी उसकी लागत कम होते हुए चली जाएगी. जिससे कि आपको मुनाफा अधिक होगा. अगर आप पहले ही अधिक मुनाफे के चक्कर में प्रोडक्ट की कीमत ज्यादा रखते हैं या फिर क्वालिटी में गिरावट लाते हैं तो उसे आप बाजार में अपनी जगह नहीं बना पाएंगे
बताते चलें कि जो भी युवा बिजनेस करना चाहते हैं. वह सभी इन सभी बातों का विशेष ध्यान रखें.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP