7 मिनट में तैयार छत्तीसगढ़ी पत्ता गोभी कुरकुरे पकोड़े! भूल नहीं पाएंगे अन्नू की लजीज रेसिपी

Share to your loved once


Last Updated:

Chhattisgarh style cabbage recipe : छत्तीसगढ़ में शाम के स्नैक्स में अब पत्ता गोभी के पकोड़े भी बना सकते हैं. अन्नू नायक ने कहा कि कम समय में बनने वाली इस आसान रेसिपी में बेसन, मसाले और गोभी मिलाकर 5-7 मिनट में कुरकुरे पकोड़े तैयार किए जाते हैं. स्वाद और सादगी के कारण यह नया ऑप्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

ख़बरें फटाफट

Chhattisgarh style cabbage recipe :  छत्तीसगढ़ में शाम होते ही चटपटे और गर्मागर्म स्नैक्स खाने का चलन काफी आम है. आमतौर पर लोग प्याज, आलू या मिर्ची के पकोड़े बनाकर स्वाद का आनंद लेते हैं, लेकिन अब पत्ता गोभी के पकोड़े भी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकता हैं. कम समय में तैयार होने वाला यह आसान और स्वादिष्ट व्यंजन घरों में नई पहचान बना सकता है.

ज्यादा समय या जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं
स्थानीय स्तर पर पत्ता गोभी से पकोड़े बनाने वाली अन्नू नायक बताती हैं कि यह रेसिपी न केवल सरल है, बल्कि स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज से बेहतर विकल्प भी है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं होती, जिससे यह हर घर के लिए सुविधाजनक स्नैक बन जाता है.

पत्ता गोभी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले ताजी पत्ता गोभी लेकर उसे बारीक काट लिया जाता है. इसके बाद उसे अच्छे से साफ पानी से धोया जाता है, ताकि उसमें मौजूद धूल या अशुद्धियां पूरी तरह निकल जाएं. फिर एक बर्तन में अच्छी क्वालिटी का बेसन लिया जाता है और उसमें कटे हुए पत्ता गोभी को मिलाया जाता है.

इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक, थोड़ा सा खाने का सोडा और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसे अच्छी तरह फेंट लिया जाता है. ध्यान रखा जाता है कि घोल ज्यादा पतला न हो, ताकि पकोड़े कुरकुरे बन सकें. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म किया जाता है और तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे हिस्सों में डालकर सुनहरा होने तक तला जाता है.

7 मिनट में ये पकोड़े पूरी तरह तैयार
अन्नू नायक के अनुसार, महज 5 से 7 मिनट में ये पकोड़े पूरी तरह तैयार हो जाते हैं. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकोड़े चाय के साथ बेहतरीन स्वाद देते हैं. यही कारण है कि अब लोग पारंपरिक पकोड़ों के साथ-साथ इस नए विकल्प को भी आजमा रहे हैं.

गर्मी के मौसम में हल्के-फुल्के स्नैक्स के रूप में पत्ता गोभी के पकोड़े एक अच्छा ऑप्शन बनकर उभर रहे हैं. स्वाद, सादगी और कम समय में तैयार होने की वजह से यह रेसिपी तेजी से घर-घर में लोकप्रिय हो रही है. यदि आप भी घर पर पत्तागोभी का पकोड़ा बनाकर खाना चाहते हैं तो इस रेसिपी को फॉलो कर बना सकते हैं.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP