पेट की बीमारियों से पाएं छुटकारा, रोज पीएं जीरा-काला नमक वाली ये चाय, गैस- एसिडिटी के लिए है रामबाण

Share to your loved once


Last Updated:

Masala Chai Recipe: रांची की फूड एक्सपर्ट उषा बताती हैं कि जीरा पाउडर, काला नमक, नींबू वाली बिना दूध की लाल चाय स्वाद में बहुत ही लाजवाब होती है. इस चाय की रेसिपी को लकर वह बताती हैं कि इसे पीने से आपको गैस की समस्या नहीं होगी. आयुर्वेदिक डॉक्टर भी इसे गैस और पाचन के लिए फायदेमंद मानते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची: वैसे तो आपने कई तरह के चाय पिए होंगे, लेकिन आज हम आपको खासतौर पर गांव, देहात और जो लेबर क्लास के लोग होते हैं. उनका एक स्पेशल टॉनिक चाय होता है. वह दूध का चाय नहीं पीते, वह जीरा पाउडर, काला नमक डालकर बड़ा ही टेस्टी चाय पीते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि इस चाय से गैस बिल्कुल भी नहीं बनती है. उल्टा, अगर आपको गैस की बीमारी है तो यह चाय ठीक भी कर देती है. आइये जानते हैं इस चाय की रेसिपी के बारे में.

बता दें कि पीने में यह चाय क्या स्वादिष्ट लगती है. रांची की गृहिणी उषा बताती हैं कि हमारे घरों में सारे लोग यही चाय पीते हैं. इसके लिए सबसे पहले 2 कप पानी ले लीजिए और उसमें एकदम थोड़ा सा चायपती डालना है और चाय को बढ़िया से खौला लीजिए. फिर इसमें आप थोड़ा सा गोल मिर्च पाउडर, थोड़ा सा जीरा पाउडर, थोड़ा सा काला नमक भी डाल दीजिए और चीनी भी स्वाद अनुसार डाल दीजिए.

दो स्टेप चाय बनकर हो जाती है तैयार

इसके बाद जब यह चाय अच्छे से खौल जाए तो इसे नीचे उतार कर छान लीजिए और इसमें बढ़िया आधा नींबू निचोड़ लीजिए. फिर देखिए बनकर तैयार है आपका काला नमक वाली चाय. अगर आपके पास चाट मसाला है तो थोड़ा सा वह भी डाल सकते हैं. इससे चाय टेस्टी के साथ बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट लगने लगती है. यह चाय पीने में टेस्टी और स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होती है.

उषा बताती हैं कि इसको पीने से मजाल है कि आपको पेट में गैस हो जाए. हमें कभी भी गैस की समस्या से जूझना नहीं पड़ता है. क्योंकि इसमें एक तो दूध का इस्तेमाल नहीं होता है. दूसरी बात काला नमक, जीरा पाउडर और नींबू तीनों ही पेट के लिए रामबाण माना जाता है. यह किसी भी हालत में पेट को नुकसान नहीं पहुंचाती है. उल्टा, इसको पीके आप थोड़ा हल्का ही महसूस करेंगे.

आयुर्वैदिक डॉक्टर भी देते हैं इसकी सलाह

आयुर्वेदिक डॉक्टर वीके पांडे बताते हैं कि लोकल भाषा में इसको लाल चाय या कोई काला चाय या कोई मसाला चाय बोलता है. यह पीना काफी फायदेमंद होती है. एक तो आपको इस चाय की जो तलब होती है, वह भी मिट जाएगी. दूसरी बात, यह आपके पेट को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाती और गैस की समस्या नहीं होती और पाचन शक्ति को भी ठीक रखती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP