ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, सोनभद्र में भाजपा नेता पर हूटर लगा नियम तोड़ने का आरोप
Last Updated:
UP News and Updates in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. यहां आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

योगी सरकार पुलिस में 81 हजार पदों पर भर्ती निकालेगी
यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी. इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया. वे गुरुवार देर रात पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2026-27 बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस एक वर्ष में यूपी पुलिस में 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है.
कानपुर में सड़क हादसा: 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत, आरोपी चालक हिरासत में
कानपुर के नई सड़क इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 44 वर्षीय मोहम्मद नौशाद की मौत हो गई. वह अपनी तीन साल की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर सवार थे, तभी कथित तौर पर नशे की हालत में ई-रिक्शा चला रहे चालक ने टक्कर मार दी. हादसे में नौशाद उछलकर सड़क किनारे पड़े नगर निगम के पाइप से जा टकराए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर अनवरगंज थाने में पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में शोक
ललितपुर के ग्राम जरावली में देर रात खराब मौसम के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में तीन बकरियों की भी जान चली गई. मृतक कक्षा 8वीं का छात्र था, जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह घटना थाना बार क्षेत्र के पुरवा गड़ीघाट की है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
भाजपा नेता पर हूटर लगाकर नियम तोड़ने का आरोप
सोनभद्र जिले में एक भाजपा नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने काफिले की गाड़ी में हूटर लगाकर सड़क पर दबंगई करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर नारेबाजी भी की जा रही है. यह मामला अनपरा थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग का है. गौरतलब है कि 2014 में केंद्र में Narendra Modi सरकार बनने के बाद वाहनों से हूटर हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इस घटना में नियमों की खुली अनदेखी दिख रही है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें