गर्मी से परेशान लोगों के लिए अमृत है अमलाना, धूप में भी रखेगा तरोताजा, जानें रेसिपी और बनाने का आसान तरीका
Last Updated:
Amalana Drink Recipe: गर्मियों में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए पारंपरिक देसी ड्रिंक अमलाना एक बेहतरीन विकल्प है. इमली, मिश्री और देसी मसालों से तैयार होने वाला अमलाना ड्रिंक खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार स्वाद देती है. यह न केवल प्यास बुझाती है, बल्कि शरीर को अंदर से ठंडा रखकर लू से भी बचाती है. इसे बनाने के लिए इमली को भिगोकर उसका गूदा निकालकर उसमें मसाले और पानी मिलाया जाता है. ठंडा करके पीने पर यह ड्रिंक पाचन सुधारने और ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है.
गर्मियों का मौसम आते ही शरीर को ठंडक और ताजगी देने वाले ड्रिंक की जरूरत बढ़ जाती है. तेज धूप, बढ़ता तापमान और लगातार पसीना शरीर को जल्दी थका देता है, जिससे हर समय कुछ ठंडा और ताजगी देने वाला पीने का मन करता है. ऐसे मौसम में केवल पानी ही नहीं, बल्कि ऐसी ड्रिंक की जरूरत होती है जो शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाए और एनर्जी भी बनाए रखे. यही कारण है कि पुराने समय से देसी ड्रिंक्स का आज भी उपयोग बरकरार है.
गांवों में आज भी लोग पारंपरिक ड्रिंक को ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि ये बिना मिलावट के नेचुरल होती है और शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाते. इन्ही ड्रिंक में एक खास नाम है अमलाना, जो इमली और देसी मसालों से तैयार किया जाता है. इसका स्वाद खट्टा-मीठा और हल्का मसालेदार होता है, जो गर्मियों में बेहद सुकून देता है. यह ड्रिंक न सिर्फ प्यास बुझाती है, बल्कि शरीर को ठंडा रखकर लू से भी बचाने में मदद करती है.
गृहिणी शारदा देवी ने बताया कि अमलाना बनाने के लिए जरूरी सामग्री भी बेहद आसान और घर में उपलब्ध होती है. इसके लिए 150 ग्राम इमली, 150 ग्राम धागे वाली मिश्री, आधा छोटा चम्मच सेंधा नमक, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, 15 से 20 साबुत काली मिर्च, 10 पुदीने की ताजी पत्तियां, स्वाद के अनुसार पानी और 1-1 छोटा चम्मच जायफल व जावित्री पाउडर लेना है. ये सभी सामग्री मिलकर इस ड्रिंक को खास स्वाद देती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अमलाना बनाने की शुरुआत इमली को तैयार करने से होती है. सबसे पहले एक गिलास पानी में इमली को 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रखें, ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए. जब इमली नरम हो जाए, तो उसे हाथों से अच्छे से मसलकर उसका गूदा निकाल लें. यह गूदा ही इस ड्रिंक के लिए महत्वपूर्ण होता है, जिसमें खट्टापन और प्राकृतिक स्वाद मौजूद रहता है, जो गर्मी में ताजगी का एहसास कराता है.
इसके बाद अब इस इमली के गूदे में धीरे-धीरे बाकी सभी सामग्री मिलानी होती है. इसमें मिश्री, सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर, काली मिर्च, पुदीने की पत्तियां और जायफल-जावित्री पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद इसमें जरूरत के अनुसार पानी मिलाएं, ताकि यह एक पतला और स्मूद घोल बन जाए. सभी मसालों का सही संतुलन इस ड्रिंक को बेहद स्वादिष्ट और खास बनाता है, जो हर घूंट में अलग ही मजा देता है.
अब अमलाना को कुछ घंटों के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें. लगभग 4 से 5 घंटे बाद जब यह अच्छी तरह ठंडा हो जाए, तो इसे गिलास में निकालकर परोसें. गर्मियों के दिनों में यह ड्रिंक शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाती है और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करती है. इसका सेवन करने से दिनभर ताजगी बनी रहती है. प्राकृतिक गुणों से भरपूर अमलाना गर्मी में राहत देने के साथ शरीर को ऊर्जा भी देता है, इसलिए इसे इस मौसम में अमृत के समान माना जाता है.