3 अप्रैल को जन्मे बच्चों पर चित्रा नक्षत्र का शुभ प्रभाव, इस अक्षर से रखें नाम, जानिए कैसा रहेगा स्वभाव
Last Updated:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार 3 अप्रैल 2026 का दिन जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इस दिन के अनुसार चित्रा नक्षत्र प्रभावी रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा. चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह माना जाता है, जबकि इसके अधिदेव भगवान विश्वकर्मा है. इस कारण इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों में रचनात्मकता, आकर्षण और आत्मविश्वास का विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है.
अयोध्या: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह अपना राशि परिवर्तन करते हैं. उस दौरान व्यक्ति के जीवन पर उसका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव रहता है. ठीक इसी प्रकार ज्योतिष शास्त्र में प्रतिदिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में भी बदलाव होता है. ग्रह नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने से व्यक्ति के जन्म से लेकर मृत्यु तक के घटनाओं पर इसका सीधा असर भी होता है. ऐसी स्थिति में आज 3 अप्रैल है और आज के दिन ग्रह नक्षत्र की स्थिति में कैसा परिवर्तन होगा. आज के दिन जन्मे बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ेगा. नामकरण करना किस अक्षर से शुभ रहेगा. तो चलिए अयोध्या के आचार्य से विस्तार से समझते हैं.
चित्रा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव
दरअसल वैदिक ज्योतिष के अनुसार 3 अप्रैल 2026 का दिन जन्म लेने वाले बच्चों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है. इस दिन के अनुसार चित्रा नक्षत्र प्रभावी रहेगा और चंद्रमा तुला राशि में स्थित रहेगा. चित्रा नक्षत्र का स्वामी मंगल ग्रह माना जाता है, जबकि इसके अधिदेव भगवान विश्वकर्मा है. इस कारण इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों में रचनात्मकता, आकर्षण और आत्मविश्वास का विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है.
चित्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे सामान्यत साहसी, ऊर्जावान और लक्ष्य के प्रति समर्पित माने जाते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता प्रबल होती है और ये अपने कार्य को सुंदर ढंग से प्रस्तुत करने में निपुण होते हैं. ऐसे बच्चों का व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है.जिससे लोग सहज ही उनकी ओर आकर्षित होते है.ये जीवन में नई सोच के साथ आगे बढ़ते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की क्षमता रखते हैं.कई बार इनमें कलात्मक प्रतिभा, डिजाइन, तकनीक, प्रबंधन या प्रशासनिक क्षेत्र में विशेष योग बनते हैं.
तुला राशि में रहेगा चंद्रमा
चंद्रमा के तुला राशि में होने से इन बच्चों के स्वभाव में संतुलन विनम्रता और सामाजिक समझ देखने को मिल सकती है. ये दूसरों के साथ सामंजस्य बनाकर चलने वाले होते हैं तथा रिश्तों को महत्व देते हैं. न्यायप्रिय प्रवृत्ति और सौंदर्यबोध इनके व्यक्तित्व को और प्रभावशाली बना सकता है. हालांकि कभी-कभी निर्णय लेने में समय लग सकता है क्योंकि तुला राशि संतुलन को प्राथमिकता देती है. नामकरण के लिए चित्रा नक्षत्र के अनुसार ‘पे’, ‘पो’, ‘रा’, ‘री’ अक्षर शुभ माने जाते हैं. इन अक्षरों से प्रारंभ नाम रखने से शुभ फल प्राप्त होने की मान्यता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें