केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट को तोड़ने का दोषि पाया गया है.

Share to your loved once


होमखेलक्रिकेट

सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा पर गिरी गाज, मैच फीस में कटौती के साथ मिली ये सजा

Last Updated:

Abhishek Sharma breach IPL Code of Conduct: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का छठा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया. इस मैच में सनराइजर्स के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन मामले में सजा मिली है. केकेआर और सनराइजर्स के बीच ये मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला गया था.

सनराइजर्स के अभिषेक शर्मा पर गिरी गाज, मैच फीस में कटौती के साथ मिली ये सजाZoom

अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर मैच फीस के 25 प्रतिशत जुर्माने के साथ उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट मिला है. अभिषेक को ये सजा कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हुए मुकाबले में आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में मिली है. अभिषेक ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी द्वारा दी गई सजा को स्वीकार कर लिया है.

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन को देखें तो वह शानदार रहा. अभिषेक ने सिर्फ 21 गेंद में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम को तूफानी शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए सिर्फ 34 गेंदों में 82 रन जोड़ दिए. इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने 52 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली, जिससे सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाने में सफल रही.

केकेआर की बल्लेबाजी रही बुरी तरह फ्लॉप

सनराइजर्स के खिलाफ 227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही. अंगकृष रघुवंशी ने 52 रन बनाकर कोशिश जरूर की, लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला. रघुवंशी के अलावा टीम के उप कप्तान रिंकू सिंह ने 25 गेंद में 35 रनों का योगदान दिया, लेकिन खराब तालमेल और रन-आउट की वजह से कोलकाता की पूरी टीम महज 161 रनों पर सिमट गई. हैदराबाद के गेंदबाजों ने मिल-जुलकर विकेट चटकाए और अपनी टीम को 65 रनों से बड़ी जीत दिलाई.

हालांकि, हैदराबाद के लिए यह जीत जश्न का मौका लेकर आई लेकिन अभिषेक शर्मा पर लगा जुर्माना उनकी इस अच्छी पारी के बीच एक छोटी सी निराशा की तरह रहा. गेंदबाजी की बात करें तो सनराइजर्स की तरफ से जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा सफल रहे. उनादकट ने 3 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इसके अलावा ईशान मलिंगा और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में भी दो-दो विकेट आया. वहीं हर्ष दुबे ने भी एक विकेट हासिल किया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP