असम के चुनावी रण में CM योगी आदित्यनाथ आज भरेंगे हुंकार, दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित

Share to your loved once


Last Updated:

UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम विधानसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए पहुंचेगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असम के बारपेटा और बारछाला में दो जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे.

ख़बरें फटाफट

असम के चुनावी रण में CM योगी आज भरेंगे हुंकार, करेंगे दो जनसभाएं Zoom

सीएम योगी आदित्यनाथ असम में आज करेंगे चुनाव प्रचार

लखनऊ. असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को तेज कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद पार्टी के सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को असम में दो प्रमुख जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इन सभाओं के जरिए भाजपा विकास, सुरक्षा और अच्छे शासन के मुद्दों पर जोर देते हुए माहौल बनाने की कोशिश करेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का असम दौरा काफी व्यस्त रहने वाला है. कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 12:50 बजे बारपेटा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा और फिर दोपहर 2:30 बजे सोनितपुर जिले की बारछला विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित कर बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाएंगे. ये दोनों क्षेत्र चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं और योगी की सभाएं यहां स्थानीय कार्यकर्ताओं व मतदाताओं में उत्साह भरने वाली हैं.

9 अप्रैल को वोटिंग से पहले ताबड़तोड़ प्रचार

असम में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है. मुख्यमंत्री योगी 9 अप्रैल को वोटिंग से ठीक पहले असम में और भी तेज रफ्तार से रैलियां करेंगे. भाजपा इन सभाओं के जरिए अंतिम चरण में मतदाताओं को लामबंद करने का प्रयास कर रही है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी राज्यों में पीएम मोदी के बाद योगी आदित्यनाथ की मांग सबसे ज्यादा है. उनकी सभाएं न केवल बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती हैं बल्कि भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी नई जान फूंकती हैं.

असम के बाद पश्चिम बंगाल में भी जोरदार प्रचार

सूत्रों के मुताबिक, असम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल में भी ताबड़तोड़ जनसभाएं करने वाले हैं. 2026 के चुनावी कार्यक्रम में योगी की व्यस्तता इस बात का संकेत है कि भाजपा पूर्वोत्तर और पूर्वी राज्यों में अपनी पकड़ को और मजबूत करने पर पूरा जोर दे रही है. योगी आदित्यनाथ अपनी सभाओं में आमतौर पर ‘डबल इंजन सरकार’, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, अवैध घुसपैठ पर सख्ती और विकास कार्यों को प्रमुखता देते हैं. असम में भी इन मुद्दों पर फोकस रहने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब राज्य सरकार पहले से ही विकास योजनाओं और सुरक्षा पर जोर दे रही है.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और असम सरकार के मंत्री भी योगी की इन सभाओं को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं. बारपेटा और बारछला में स्थानीय स्तर पर खास इंतजाम किए गए हैं ताकि बड़ी संख्या में लोग सभा में पहुंच सकें.

योगी का दौरा इसलिए भी अहम

यह दौरा भाजपा के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि असम के अलावा पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में भी 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं. योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता और आक्रामक प्रचार शैली को पार्टी इन राज्यों में अपनी जीत की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए उपयोगी मानती है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP