आज का पंचांग, 3 अप्रैल 2026: वैशाख माह प्रारंभ, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा से बढ़ेगी धन-संपत्ति, जानें दिनभर के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल

Share to your loved once


होमताजा खबरधर्म

आज का पंचांग:वैशाख प्रारंभ, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, जानें मुहूर्त,राहुकाल

Last Updated:

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 April 2026: आज वैशाख माह का शुभारंभ, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और गुड फ्राइडे है. शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा से धन और संपत्ति में वृद्धि होगी. आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, चित्रा नक्षत्र, कौलव करण, व्याघात योग है. आज माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग अर्पित करें. उसके बाद श्रीसूक्त या कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें.

आज का पंचांग:वैशाख प्रारंभ, शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा, जानें मुहूर्त,राहुकालZoom

आज का पंचांग, 3 अप्रैल 2026.

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 3 April 2026: आज से वैशाख माह का प्रारंभ हुआ है. आज शुक्रवार व्रत, लक्ष्मी पूजा और गुड फ्राइडे है. पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, चित्रा नक्षत्र, कौलव करण, व्याघात योग, पश्चिम का दिशाशूल और कन्या राशि में चंद्रमा है. वैशाख में प्रतिदिन स्नान करने से पुण्य मिलता है. इसमें जल दान और विष्णु पूजा से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. जो लोग शुक्रवार व्रत हैं, वे विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करें. प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की स्थापना करके उनको लाल फूल, अक्षत्, सिंदूर, धूप, दीप, फल, नैवेद्य आदि अर्पित करें. उसके बाद उनको बताशे, मखाने की खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई आदि का भोग लगाएं. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त, कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें. आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी.

शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र, चावल, इत्र, सौंदर्य सामग्री आ​दि का दान करना चाहिए. इससे शुक्र मजबूत होता है. भौतिक सुख और सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होती है. दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है. शुक्र का शुभ रत्न हीरा है. इसे धारण करने से भी शुक्र मजबूत होता है, हीरा सही न हो तो ओपल या सफेद नीलम भी पहना जा सकता है. हालांकि इसके लिए आपको किसी योग्य ज्योतिषाचार्य की मदद लेनी चाहिए. आज ईसाई समुदाय का पर्व गुड फ्राइडे है. इसे ईसा मसीह के बलिदान की याद में मनाते हैं, जो ईस्टर से पहले शुक्रवार को पड़ता है.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 3 अप्रैल 2026

  • आज की तिथि- वैशाख कृष्ण प्रतिपदा- 08:42 ए एम तक, उसके बाद द्वितीया
  • आज का नक्षत्र- चित्रा – 07:25 पी एम तक, फिर स्वाति
  • आज का करण- कौलव – 08:42 ए एम तक, तैतिल – 09:22 पी एम तक, उसके बाद गर
  • आज का योग- व्याघात – 02:09 पी एम तक, फिर हर्षण
  • आज का पक्ष- कृष्ण
  • आज का दिन- शुक्रवार
  • चंद्र राशि- कन्या- 06:28 ए एम तक, फिर तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 06:09 ए एम
सूर्यास्त- 06:40 पी एम
चन्द्रोदय- 08:04 पी एम
चन्द्रास्त- 06:27 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

  1. ब्रह्म मुहूर्त: 04:37 ए एम से 05:3 ए एम
  2. अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:50 पी एम
  3. अमृत काल: 12:32 पी एम से 02:15 पी एम
  4. विजय मुहूर्त: 02:30 पी एम से 03:20 पी एम
  5. निशिता मुहूर्त: 12:01 ए एम, अप्रैल 04 से 12:47 ए एम, अप्रैल 04

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • चर-सामान्य: 06:09 ए एम से 07:43 ए एम
  • लाभ-उन्नति: 07:43 ए एम से 09:17 ए एम
  • अमृत-सर्वोत्तम: 09:17 ए एम से 10:51 ए एम
  • शुभ-उत्तम: 12:25 पी एम से 01:58 पी एम
  • चर-सामान्य: 05:06 पी एम से 06:40 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ-उन्नति: 09:32 पी एम से 10:58 पी एम
  • शुभ-उत्तम: 12:24 ए एम से 01:50 ए एम, अप्रैल 04
  • अमृत-सर्वोत्तम: 01:50 ए एम से 03:16 ए एम, अप्रैल 04
  • चर-सामान्य: 03:16 ए एम से 04:42 ए एम, अप्रैल 04

आज के अशुभ समय

  1. गुलिक काल- 07:43 ए एम से 09:17 ए एम
  2. राहुकाल- 10:51 ए एम से 12:25 पी एम
  3. यमगण्ड- 03:32 पी एम से 05:06 पी एम
  4. दुर्मुहूर्त- 08:39 ए एम से 09:29 ए एम, 12:50 पी एम से 01:40 पी एम
    दिशाशूल- पश्चिम

शिववास

गौरी के साथ – 08:42 ए एम तक, फिर सभा में.

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. डिजि…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP