गरीबों का ये है परफेक्ट नाश्ता, कूट कूटकर भरा है आयरन-प्रोटीन, सुबह खाने से शरीर बनता है फौलादी, जानें रेसिपी
Last Updated:
Chana Mungfali Protein Rich Easy Breakfast: गांवों में आज भी लोग सिंपल, लेकिन बेहद हेल्दी नाश्ता करना पसंद करते हैं. इसी नाश्ते में में शामिल है चना और मूंगफली का बना स्वादिष्ट रेसिपी. इसे बनाना बेहद आसान है. इसके लिए बस भुना चना और मूंगफली को मिलाकर थोड़ा नमक, हरी मिर्च और नींबू छिड़क दें. यह नाश्ता प्रोटीन और आयरन से भरपूर होता है. मूंगफली में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जबकि चना आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत है. ऐसे में आप सुबह 5 मिनट में तैयार होने वाला यह नाश्ता एनर्जी देता है, खून की कमी दूर करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में.
झारखंड की राजधानी रांची के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में सुबह का नाश्ता बेहद देसी और पौष्टिक होता है. कैम्बो गांव के नीरज बताते हैं कि वह रात में काले चने भिगोकर रख देते हैं. इसके बाद सुबह फूले हुए चने को एक कटोरी में निकालकर नमक, हरी मिर्च और नींबू के साथ मिला लेते हैं. यह सस्ता, आसान और प्रोटीन-आयरन से भरपूर नाश्ता शरीर को मजबूत बनाता है. स्वाद चटपटा और पूरी तरह देसी है. महंगे नाश्ते की जगह यह देसी सलाद गांवों में लोकप्रिय है. ( एआई फोटो )
नीरज बताते हैं कि भीगे हुए काले चने में एक मुट्ठी हल्की भुनी मूंगफली डाल दें. इसका छिलका हटाने की जरूरत भी नहीं है. इसमें थोड़ा सरसों का तेल, नींबू रस, काला नमक, चाट मसाला, कटा प्याज, टमाटर और खीरा मिलाकर अच्छी तरह चला लें. सरसों का तेल यहां ओलिव ऑयल की जगह काम करता है. इससे बन जाता है प्रोटीन और आयरन से भरपूर, चटपटा देसी सलाद जो स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों है. ( एआई फोटो )
नीरज बताते हैं कि लीजिए फिर तैयार है आपका सादा लेकिन बेहद पौष्टिक चना-मूंगफली का नाश्ता. चना और मूंगफली में भरपूर फाइबर होने से यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और जल्दी भूख नहीं लगती है. साथ ही प्रोटीन और आयरन से भरपूर यह नाश्ता शरीर को ताकत देता है तथा वजन को संतुलित रखने में भी मदद करता है. ( एआई फोटो )
Add News18 as
Preferred Source on Google
नीरज का कहना है कि चना-मूंगफली का यह नाश्ता शरीर को मजबूत बनाता है इसमें कैलोरी और खराब वसा कम होती है, जबकि अच्छे वसा और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में हैं. इसलिए वजन बढ़ने की समस्या नहीं होती है. वे इसे अपना लोकल प्रोटीन नाश्ता कहते हैं. बनाना बेहद आसान है और सुबह खाने के बाद दिनभर एनर्जेटिक फील होता है. ( एआई फोटो )
भीगे चने और मूंगफली का नाश्ता बनाना बहुत आसान है. इसके लिए आपको रात में काले चने भिगोकर रख देना है. जहां सुबह फूले चनों में एक मुट्ठी हल्की भुनी मूंगफली, कटा प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू रस, काला नमक, चाट मसाला और थोड़ा सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें. यह प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर नाश्ता शरीर को ताकत देता है, पेट लंबे समय तक भरा रखता है और दिनभर एनर्जी प्रदान करता है. ( एआई फोटो )