धनु राशि वाले आज बिजनेस में रहें सतर्क, लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकी, हो सकती है मानसिक थकान

Share to your loved once


Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 3 april 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. अगर आपके रिलेशन में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो आज वह दूर हो जाएगा. आज आप अपने पार्टनर के काफी करीब आ सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

धनु राशि वाले आज सोच-समझकर करें कारोबार, लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकीZoom

एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर

जमुई. 3 अप्रैल 2026 के दिन चंद्रमा गोचर करने वाले हैं. इसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन बुध कुंभ राशि में विराजमान होंगे. दूसरी तरफ चंद्रमा के गोचर से सभी राशि के जातकों पर इसका असर और भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को भी आज इसका असर देखने को मिलेगा. आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति बदलने की संभावना है. आज आपको आमदनी हो सकती है. हालांकि, आज के दिन आपको घर परिवार की जरूरत पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है. आप आज के दिन अपने सार्वजनिक जीवन में बेहतर करेंगे. इसके साथ ही अगर आपकी नौकरी से जुड़ी किसी तरह की कोई समस्या चली आ रही है तो आज के दिन आपको उसे दूर करने में भी सफलता मिलने वाली है.

बढ़ने वाला है आपका व्यापार
ज्योतिषाचार्य बताते हैं की धनु राशि के जातक अगर कारोबार से जुड़े हैं, तो आज के दिन उनका कारोबार बढ़ने वाला है. हालांकि, आज आपको काफी सतर्क और सचेत होकर अपना काम करने की जरूरत है. जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके पक्ष में नहीं रहेगा. उन्होंने बताया कि आज किसी बात को लेकर आप उलझन में भी पड़ सकते हैं. ऐसे में आपके लिए निर्णय लेना काफी कठिन होगा. इस परिस्थिति में आप काफी सोच-विचार के साथ ही कोई फैसला लें. आज के दिन आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है या कोई मेहमान आ सकता है. अगर बैंक से जुड़ा कोई काम आपका रुका हुआ है, तो आज के दिन वह पूरा हो सकता है. आपको कहीं से रुका हुआ पैसा भी आज वापस मिल सकता है.

प्यार में बदलने वाला है आपका समय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज अच्छी रहने वाली है. अगर आपके रिलेशन में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो आज वह दूर हो जाएगा. आज आप अपने पार्टनर के काफी करीब आ सकते हैं. शादीशुदा लोगों को भी अपने घर परिवार में सामान्य माहौल में रहने का मौका मिलेगा. हालांकि, आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब होने से आज आपको भाग-दौड़ करने पर सकती है, जिससे आप थकान का भी अनुभव कर सकते हैं. आज के दिन आपको मानसिक रूप से भी तनाव हो सकता है.

धनु राशि के जातकों को आज माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और उन्हें सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 3 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GET YOUR LOCAL NEWS ON NEWS SPHERE 24      TO GET PUBLISH YOUR OWN NEWS   CONTACT US ON EMAIL OR WHATSAPP